शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 57 मिनट पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 58 मिनट पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 1 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 1 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 2 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 2 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 2 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 2 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 2 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 2 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 3 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 3 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 3 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 4 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 4 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 4 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा
राष्ट्रीय

राजधानी दिल्ली में अस्पतालों के लचर सिस्टम के चलते एक कैंसर पीड़ित मरीज की जान चली गई, परिजनों का आरोप नहीं मिला इलाज

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में अस्पतालों के लचर सिस्टम के चलते एक कैंसर पीड़ित मरीज की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि वह मरीज को लेकर रातभर एम्स, सफदरजंग और जीबी पंत में भटकते रहे लेकिन कहीं भी वेंटिलेटर नहीं मिला। परिवार वालों ने पुलिस कंट्रोल रुम फोन करके भी मदद मांगी लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सही समय पर इलाज नहीं मिलने पर मरीज ने दम तोड़ दिया। परिवार का आरोप है आरोप है कि अस्पतालों में वेंटिलेटर होते हैं, लेकिन वह आम मरीजों को नहीं दिए जाते। यह मामला 30 मार्च का है।

पति का इलाज कराने दिल्ली आई थी महिला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली सपना शर्मा अपने पति पुनीत शर्मा का इलाज कराने राजधानी आई थीं। पुनीत को मेटास्टेसिस के साथ जीभ के कैंसर का पता चला था। सपना अपने पति को लेकर तीन सरकारी अस्पतालों में गईं, लेकिन कहीं भी उन्हें एडमिशन नहीं मिला। पुनीत शर्मा अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। वह उत्तराखंड में एक छोटी सी दुकान चलाते थे।

वेंटिलेटर के लिए तीन अस्पतालों में लगाई दौड़
सपना ने बताया कि पति पुनीत को 16 मार्च को दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (DSCI) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद 28 मार्च को अस्पताल ने मरीज को एम्स या जीबी पंत अस्पताल में रेफर कर दिया, क्योंकि डीएससीआई में आईसीयू उपलब्ध नहीं है। 29 मार्च को परिवार रात करीब आठ बजे पुनित को लेकर एम्स पहुंचे। लेकिन वहां हमें बताया गया कि एम्स में मरीज के लिए वेंटिलेटर नहीं है। इसके बाद मुझे अपने पति को सफदरजंग ले जाने के लिए कहा। सफदरजंग में भी वेंटिलेटर नहीं मिलने के बाद हमें जीबी पंत अस्पताल का दरवाजा खटखटाना पड़ा, लेकिन वहां भी मेरे पति को कोई मदद नहीं मिली। वेंटिलेटर न मिलने की शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

परिवार के साथ अन्याय हुआ- पत्नी
सपना ने कहा कि लगातार सात घंटे तक मैंने एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक दौड़ लगाई। इस दौरान मेरे पति की हालत खराब होती गई और हमने उन्हें वापस डीएससीआई में ले जाने का फैसला किया। 30 मार्च को सुबह 3 बजे पुनीत को डीएससीआई में वापस ले जाया गया। इसी दिन सुबह पांच बजे के आसपास डीएससीआई में पुनित की मृत्यु हो गई। सपना ने कहा, ''एक गरीब परिवार के साथ अन्याय हुआ है, जिनकी जान की कोई कीमत नहीं लगती। यह एक संस्थागत मौत है।''
अस्पताल प्रशासन ने साधी चुप्पी
इस मामले को लेकर जब एम्स, जीबी पंत और दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट प्रशासन से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने इस पर कोई भी जानकारी नहीं दी। वहीं, सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने इससे इनकार किया है।