शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 6 मिनट पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 1 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 1 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 1 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 2 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 2 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 2 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 2 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 2 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 3 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 4 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 4 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 4 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा- चुनाव के बाद उनके तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार से गरीबों और मध्यम वर्ग का हक छिनता है और चुनाव के बाद उनके तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा । उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर में 'विजय शंखनाद' रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा। यह गारंटी मैं आपको देने आया हूं।''

'मैं किसी का हक किसी को छीनने नहीं दूंगा'
उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार से हर गरीब का हक छिनता है, हर मध्यम वर्ग का हक छिनता है और मैं किसी का हक किसी को छीनने नहीं दूंगा।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच साल अभूतपूर्व काम और बड़े फैसलों के लिए होंगे लेकिन उसके लिए जनता को उन्हें और मजबूत करना होगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडी' ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है कि अगर देश ने तीसरी बार भाजपा सरकार को चुना तो आग लग जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस का जमकर घेरा
प्रधानमंत्री ने कहा कि 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर रहते ही देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे ऐसे लोगों को सजा नहीं देंगे और चुन-चुन कर ऐसे लोगों को मैदान से बाहर नहीं करेंगे? मोदी ने कहा कि इमरजेंसी की बात करने वाली कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं बचा है और इसलिए वह जनादेश के विरूद्ध लोगों को भड़काने में जुट गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है और अराजकता में झोंकना चाहती है।

घुसपैठियों को तो बढ़ावा देती है कांग्रेस
उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि दक्षिण भारत को देश से अलग करने की बात कहने वाले कर्नाटक के अपने एक बड़े नेता को सजा देने की बजाय उसने उसे चुनाव में टिकट दे दिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में ऐसी धंस गयी है कि कभी देशहित के बारे में सोच ही नहीं सकती। इस संबंध में उन्होंने सीएए का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों को तो बढ़ावा देती है, लेकिन जब भाजपा देश में आस्था रखने वालों शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देती है तो उसे तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से जो शरणार्थी आए हैं,उनमें से अधिकतर दलित परिवार हैं लेकिन कांग्रेस इन्हें नागरिकता देने का विरोध कर रही है। हालांकि उन्होंने कहा, ''कांग्रेस इसका कितना भी विरोध करे, इन लोगों के पास मोदी की गारंटी है।''