शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 10 मिनट पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 15 मिनट पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 54 मिनट पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 54 मिनट पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 1 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 1 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 2 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 2 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 3 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 3 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 3 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 3 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 3 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 4 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा
राजनीति

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शरद पवार गुट की एनसीपी को करारा झटका लगने वाला है, एकनाथ खडसे भाजपा में वापसी कर सकते हैं

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शरद पवार गुट की एनसीपी को करारा झटका लगने वाला है। जलगांव से आने वाले दिग्गज नेता एकनाथ खडसे भाजपा में वापसी कर सकते हैं, जहां वह लंबे समय तक रहे थे। यदि वह शरद पवार की एनसीपी को छोड़ते हैं तो यह पार्टी के लिए करारा झटका होगा। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के पहले राउंड की वोटिंग से पहले ही एकनाथ खडसे भाजपा में जा सकते हैं। खडसे इन चर्चाओं को खारिज कर रहे हैं, लेकिन कयास थम नहीं रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वह रविवार से ही दिल्ली में हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की कोशिश में हैं।

भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद वह एनसीपी शरदचंद्र पवार को छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि भाजपा ने रावेर लोकसभा सीट से उनकी बहन रक्षा खडसे को उम्मीदवार बना दिया है। शरद पवार खेमे ने जब उनसे इसी सीट से लड़ने को कहा तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इस फैसले के चलते यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि वह फिर से भाजपा के करीब जा रहे हैं। यही नहीं रविवार रात को वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। तब से ही चर्चा है कि भाजपा जॉइन कर लेंगे।  

उनकी बहन रक्षा खडसे ने भी पिछले दिनों कहा था कि उम्मीद है कि एकनाथ खडसे घर वापसी करेंगे। भाजपा नेता और मंत्री गिरीश महाजन ने भी पिछले दिनों इसका संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने सुना है कि वह भाजपा में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अब तक एकनाथ खडसे ने खुलकर कुछ कहा नहीं है। वह पिछले कुछ दिनों से मीडिया से बच ही रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों बॉम्बे हाई कोर्ट से एकनाथ खडसे परिवार को जमीन घोटाले में राहत भी मिली है। अदालत ने एकनाथ खडसे, उनकी पत्नी और बहू को जमानत दे दी है।

दरअसल एकनाथ खडसे भाजपा के पुराने नेताओं में से एक थे, लेकिन देवेंद्र फडणवीस से उनके मतभेद थे। कहा जाता है कि इन्हीं मतभेदों के चलते उन्होंने भाजपा से अलगाव कर लिया था। गिरीश महाजन से भी उनके बहुत अच्छे रिश्ते नहीं बताए जाते। एनसीपी में जाने के बाद शरद पवार ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बना दिया था। यहां तक कि जब अजित पवार ने बगावत की, तब भी एकनाथ खडसे सीनियर पवार के साथ ही रहे थे। ऐसे में माना जा रहा था कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे, लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है।