शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल अभी-अभी स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति अभी-अभी नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण अभी-अभी सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 16 मिनट पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 21 मिनट पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 1 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 1 घंटे पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 1 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 1 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 2 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 2 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 3 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 3 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 3 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 3 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प
राजनीति

बिहार में बहुत लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट की पहली सूची जारी की, लालू और तेजस्वी से नहीं भिड़ेगी

पटना
बिहार में बहुत लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस को महागठबंधन में 9 सीट मिली है लेकिन बिहार की सिर्फ 3 सीट पर ही कैंडिडेट का नाम घोषित हुआ है जहां दूसरे चरण में चुनाव होना है और नामांकन दो दिन बाद बंद हो जाएगा। खास बात ये है कि इस लिस्ट में ना पूर्णिया है जहां पप्पू यादव दोस्ताना मुकाबले के नाम पर कांग्रेस के टिकट का इंतजार कर रहे थे और ना कन्हैया कुमार का नाम है जिनके नाम की चर्चा भागलपुर के लिए हो रही थी। दोनों नेताओं को राजद अध्यक्ष लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव के भविष्य की राजनीति के हिसाब से डील करते हैं। लिस्ट से ये साफ हो गया है कि कांग्रेस नेतृत्व लालू, तेजस्वी से किसी भी तरह की तकरार या भिड़ंत नहीं चाहती है।

कांग्रेस ने किशनगंज के मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद को फिर से टिकट दिया है जबकि कटिहार लोकसभा से तारिक अनवर और भागलपुर लोकसभा सीट से तीन बार के विधायक अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। तीनों सीट पर दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में 26 अप्रैल को मतदान होना है और यहां नामांकन का काम 4 अप्रैल को पूरा हो जाएगा। बिहार में दूसरे चरण में इन तीन सीटों के अलावा पूर्णिया और बांका में भी चुनाव होगा जो महागठबंधन में आरजेडी लड़ रही है। आरजेडी ने पूर्णिया में बीमा भारती और बांका में जयप्रकाश नारायण यादव को टिकट दिया है।
 
पप्पू यादव ने कह रखा है कि और कहीं से लड़ने से अच्छा है जहर खा लेना। पप्पू ने पूर्णिया से ही लड़ने का ऐलान कर रखा है और 4 अप्रैल को नामांकन की घोषणा की है। पप्पू को उम्मीद रही होगी कि कांग्रेस या तो इस सीट पर लालू से आरजेडी कैंडिडेट को वापस करवा लेगी या फिर उन्हें दोस्ताना मुकाबला करने देने के लिए लालू को मना लेगी। तेजस्वी यादव भी दो दिन से दिल्ली में थे। लेकिन ना ये हुआ, ना वो हुआ। अब पप्पू के पास बैठ जाने या फिर निर्दलीय लड़ जाने के अलावा कोई तीसरा विकल्प नहीं है। अगर वो लड़ जाते हैं तो कांग्रेस उन पर एक्शन भी ले सकती है। पप्पू की इस लिस्ट पर प्रतिक्रिया का इंतजार है।
 
भागलपुर सीट पर कई नाम पर विचार के बाद कांग्रेस ने तीन बार से भागलपुर में विधानसभा चुनाव जीत रहे अजीत शर्मा को टिकट दिया है। यहां प्रवीण कुशवाहा और कन्हैया कुमार के नाम भी चर्चा में थे। प्रवीण दो बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं और दोनों बार हारे हैं। अजीत शर्मा लगातार तीन बार से भागलपुर जीत रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कन्हैया ने खुद आगे बढ़कर भागलपुर से लड़ने से मना कर दिया जिसके बाद पार्टी के लिए फैसला करना आसान हो गया और अजीत शर्मा को टिकट पकड़ा दिया गया।