गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 45 मिनट पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 59 मिनट पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 1 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 1 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 2 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 2 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो 2 घंटे पहले खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार 2 घंटे पहले कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव 2 घंटे पहले Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान 2 घंटे पहले सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? 2 घंटे पहले DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी 3 घंटे पहले बिहान से बदली गायत्री की जिंदगी, खेती और मछली पालन से बनीं लखपति दीदी गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान 3 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने 3 घंटे पहले Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 3 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 3 घंटे पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना
छत्तीसगढ़

‘विष्णु को लग रहा भ्रष्टाचार का भोग’: भूपेश के बयान पर बिफरे संजय; कहा- सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले

रायपुर.

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सनातन संस्कृति और हिन्दुत्व का अपमान करने वाले अपने पिता की राह पर चल रहे हैं। सीएम साय पर "विष्णु को भ्रष्टाचार का भोग लग रहा" जैसा बयान देकर बघेल न केवल अपनी राजनीतिक कुंठा का प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि सनातन पंरपरा का अपमान कर अपनी घृणा का शर्मनाक प्रदर्शन कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार पर बघेल का बयान "सूप बोले तो बोले,चलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद" की कहावत को चरितार्थ करता है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के इस बयान की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और हिन्दुत्व के प्रति विषवमन करके बघेल ने करोड़ों जनता की भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाने का कृत्य किया है। यही काम अपने जीवनकाल में उनके पिता भी करते रहे और अब उनकी राह पर चलकर पूर्व मुख्यमंत्री हिन्दुत्व की जन आस्था से जुड़े प्रतीकों का अपमान अपनी तयशुदा हार की बौखलाहट में कर रहे हैं। इसके लिए बघेल पूरे प्रदेश की जनता से निशर्त माफी मांगें। भाजपा ऐसे अधर्मी बयान की सहन नहीं करेगी।

"सूप बोले तो बोले,चलनी भी बोले…'
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर बघेल का बयान "सूप बोले तो बोले,चलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद" की उक्ति को चरितार्थ करने वाला है। आरोप लगाते हुए कहा कि अपने शासनकाल में भ्रष्टाचारियों के सरगना रहे भूपेश बघेल के मुंह से भ्रष्टचार को लेकर बातें बनाना शोभा नहीं देता। श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों, गरीबों, अजा-अजजा वर्ग के लोगों, पिछड़ा वर्ग के लोगों का हक मारने, महादेव एप का घोटाला करके युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने और गौधन न्याय योजना तक में घपलेबाजी करके गौमाता को बदनाम करने वाले भूपेश बघेल प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गये हैं।

'क्या आज भी वह सौम्या के वकील हैं?'
श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल पहले प्रदेश को यह बताएं कि 15 महीनों से जेल में बंद सौम्या चौरसिया के वह क्या आज भी पैरोकार हैं? क्या आज भी वह सौम्या के वकील हैं? बघेल यह भी साफ करें कि अपनी जिस उपसचिव सौम्या की वकालत वह करते रहे हैं, उसे अब तक क्यों जमानत तक के लाले क्यों पड़े हुए हैं? उन्होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में भ्रष्टाचारियों को बचाने का कृत्य बघेल ने किया है। अपनी उपसचिव सौम्या चौरसिया के भ्रष्टाचार में उनकी कितनी संलिप्तता है,यह भूपेश बघेल प्रदेश को पहले बताएं।