Google Analytics Meta Pixel
Politics

बीजेपी ने त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव और रामनगर विधानसभा सीटे के लिए उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों का एलान किया

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव और रामनगर विधानसभा सीटे के लिए उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों का एलान कर दिया है। स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम शामिल हैं।

लिस्ट में इन नेताओं के नाम शामिल
सूची में सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, ​​किरेन रिजिजू, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, माणिक साहा, राजीव भट्टाचार्जी, बिप्लब कुमार देब, महारानी कृति सिंह देबबर्मा, रबींद्र राजू, संबित पात्रा, प्रतिमा भौमिक और जिष्णु देव शामिल हैं। इसके अलावा प्रणजीत सिंघा रॉय, राजू बिस्ता, हेमा मालिनी, अग्निमित्रा पॉल, रेबती त्रिपुरा, मनोज तिवारी, सुवेंदु अधिकारी, मिथुन चक्रवर्ती, रतन लाल नाथ और विकास देबबर्मा को भी सूचीबद्ध किया गया है। सूची में सुधांशु दास, टिंकू रॉय, सैन्टाना चकमा, कल्याणी रॉय, अमित रक्षित, पापिया दत्ता, राम पदा जमातिया, प्रमोद रियांग, भगवान दास, संभु लाल चकमा और एमडी बिलाल भी शामिल हैं।

दो चरणों में होंगे आम चुनाव
गौरतलब है कि राज्य में आगामी आम चुनाव दो चरणों में होने हैं। पश्चिमी त्रिपुरा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पूर्वी त्रिपुरा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।