गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान 6 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, काकरवाड़ा के किसानों की राह हुई आसान सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 21 मिनट पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 21 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 21 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य 49 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी 49 मिनट पहले संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 1 घंटे पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 1 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया 1 घंटे पहले 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 1 घंटे पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 1 घंटे पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 2 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 2 घंटे पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 2 घंटे पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
राजनीति

कर्नाटक में भाजपा उम्मीदवारों को लेकर असंतोष के बीच येदियुरप्पा ने समाधान के प्रयास तेज किए

बेंगलुरु
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कर्नाटक में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के भीतर पनप रहे असंतोष के बीच वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि सभी मुद्दों को हल करने के प्रयास जारी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह  दावणगेरे तथा बुधवार को बेलगावी जाएंगे और इस तरह के मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

भाजपा संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य येदियुरप्पा ने कहा, ''मैं दावणगेरे गया  और आज  बेलगावी जाऊंगा। हम वहां हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठकर मुद्दों को सुलझाएंगे।''

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ''हमारी अपेक्षा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी 28 सीटों पर जीत हासिल करें और हम इस दिशा में ईमानदारी से काम कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हम इसमें सफल होंगे।''

येदियुरप्पा ने सोमवार को दावणगेरे के निवर्तमान सांसद जी एम सिद्धेश्वर से मुलाकात की जिनकी पत्नी गायत्री इस संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।

गायत्री की उम्मीदवारी का पूर्व पार्टी विधायकों एम पी रेणुकाचार्य और एस ए रवींद्रनाथ ने खुलकर विरोध किया है।

बेलगाम (बेलगावी) लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर को टिकट दिए जाने को लेकर पार्टी में असंतोष है।

कुछ स्थानीय पार्टी नेता शेट्टर की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं।

इनके अलावा चिक्कबल्लापुर, कोप्पल, शिमोगा, हावेरी, तुमकुर, बीदर, रायचुर और चित्रदुर्गा संसदीय क्षेत्रों में भी भाजपा नेताओं के बीच असंतोष सामने आ रहा है।

येदियुरप्पा और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को कोप्पल से निवर्तमान सांसद कराडी संगन्ना से बातचीत की थी जिन्होंने इस बार टिकट नहीं मिलने पर बगावत की धमकी दी थी। पार्टी ने इस बार डॉ बसवराज क्यावातोर को उम्मीदवार बनाया है।

चिक्कबल्लापुर से पूर्व मंत्री के. सुधाकर को प्रत्याशी बनाने के भाजपा के फैसले का कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। येलाहांका से विधायक एस आर विश्वनाथ के बेटे आलोक को टिकट दिए जाने की मांग उठ रही है।

येदियुरप्पा ने पिछले सप्ताह तुमकुरु जाकर असंतुष्ट पूर्व मंत्री जे सी मधुस्वामी से मुलाकात की थी, जो वी सोमन्ना को टिकट दिए जाने से निराश हैं।

बीदर में, भाजपा विधायक प्रभु चौहान और शरणु सालगर अपने विरोध के बावजूद केंद्रीय मंत्री भगवंत खूबा को पार्टी द्वारा दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं। शिमोगा में भाजपा के एक अन्य दिग्गज नेता के एस ईश्वरप्पा ने येदियुरप्पा के बेटे और मौजूदा सांसद बी वाई राघवेंद्र के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।

ईश्वरप्पा ने पार्टी द्वारा उनके बेटे के.ई. कांतेश को हावेरी से टिकट नहीं दिए जाने और इसके बजाय पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को चुनने के लिए येदियुरप्पा को दोषी ठहराया है।

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 26 अप्रैल और सात मई को होंगे। राज्य में 28 लोकसभा सीटें हैं।