गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 11 मिनट पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 11 मिनट पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 26 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 26 मिनट पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 26 मिनट पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 41 मिनट पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 1 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 1 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 1 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 2 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 3 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 3 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 3 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 4 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 4 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 5 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 5 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 6 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला
राजनीति

कांग्रेस नेता का विवादित बयान कहा -‘मोदी-मोदी करने वाले छात्रों को थप्पड़ लगाओ…’

बेंगलुरु

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज तंगदागी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी कोप्पल में एक चुनावी रैली के दौरान की थी.  शिवराज एस तंगदागी ने कहा था, 'वे (भाजपा) अब अपने चुनाव अभियान के साथ आ रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए. अब वे किस मुंह से वोट मांग रहे हैं? उन्होंने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी है? यदि वे (युवा) रोजगार मांगते हैं, तो वे (भाजपा) उनसे पकौड़ा बेचने के लिए कहते हैं. उन्हें (भाजपा को) शर्म आनी चाहिए. फिर भी, अगर छात्र मोदी-मोदी करते हैं, तो उन्हें थप्पड़ मारा जाना चाहिए'.

शिवराज तंगदागी ने कहा, 'पिछले 10 वर्षों से सबकुछ झूठ के आधार पर चलाया गया है. इसलिए उन्हें लगता है कि वे अगले पांच सालों तक मूर्ख बना सकते हैं0 पीएम मोदी ने भारत में 100 स्मार्ट शहरों का वादा किया था, वे कहां हैं? एक का नाम बताइए? वह स्मार्ट हैं, अच्छे कपड़े पहनते हैं, स्मार्ट भाषण देते हैं, अपना पहनावा बदलते रहते हैं. फिर उनका एक स्टंट सामने आता है, वह समुद्र की गहराई में चले जाते हैं और वहां पूजा करते हैं. क्या एक प्रधानमंत्री को इस तरह का काम करना चाहिए?'

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा, 'जिन राजनीतिक दलों ने युवाओं को निशाना बनाया है वे बच नहीं पाए हैं. कांग्रेस के शिवराज तंगदागी, जो कर्नाटक सरकार में संस्कृति मंत्री हैं, पीएम मोदी के पक्ष में नारे लगाने वाले छात्रों को थप्पड़ मारने के लिए कहते हैं… सिर्फ इसलिए कि यंग इंडिया ने राहुल गांधी को बार-बार खारिज कर दिया है, और चाहते हैं देश का नेतृत्व पीएम मोदी करें, इसके लिए कांग्रेस उन पर हमला करेगी? ये शर्मनाक है. प्रधानमंत्री मोदी यंग इंडिया में निवेश कर रहे हैं और राहुल गांधी की कांग्रेस उन्हें (युवाओं को) तमाचा मारना चाहती है'.

भाजपा ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की संबंधित धाराओं के तहत शिवराज तंगदागी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और उन पर युवा मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने चुनाव आयोग से कहा है कि तंगदागी के बयान से युवाओं में डर पैदा हो सकता है और वे मतदान से दूर रह सकते हैं. भाजपा ने शिवराज तंगदागी की टिप्पणियों को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया से और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने से रोका जाना चाहिए. वरिष्ठ भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव बहुत बुरी तरह से हारने वाली है. कांग्रेसियों को यह महसूस हो रहा है, इसलिए वे रोज नए निचले स्तर पर गिर रहे हैं.