गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 3 मिनट पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 3 मिनट पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 18 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 18 मिनट पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 18 मिनट पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 33 मिनट पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 1 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 1 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 1 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 2 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 3 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 3 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 3 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 4 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 4 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 4 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 5 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 6 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला
राजनीति

‘ असम में 2026 तक नहीं बचेगी कांग्रेस…’, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का दावा

 गुवाहाटी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी का भविष्य 'अंधकार' में है, उनके फॉलोवर्स  का भविष्य और ज्यादा 'अंधकार' में है. 2026 तक, जब असम में अगला विधानसभा चुनाव होगा, तो राज्य में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. असम के मुख्यमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस को वोट देने का मतलब राहुल गांधी को वोट देना है; भाजपा को वोट देने का मतलब (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी को वोट देना है. जो लोग नरेंद्र मोदी से प्यार करते हैं और मानते हैं कि भारत एक 'विश्वगुरु' (वैश्विक नेता) बनेगा, वे इस (लोकसभा) चुनाव में भाजपा को वोट देंगे'.

उन्होंने आगे कहा, 'जो लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास करते हैं, वे जानते हैं कि उनका भविष्य अंधकारमय है, लेकिन उनके अनुयायियों का भविष्य और भी ज्यादा अंधकारमय है'. फिर उन्होंने विस्तार से बताया कि उनके अनुसार पूर्वोत्तर के राज्यों में कांग्रेस क्यों 'कुछ छोटे इलाकों' तक ही सीमित रह जाएगी. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'पिछले डेढ़ महीने में, आपने एक बड़ी टूट देखी है… कई कांग्रेस सदस्य और कार्यकर्ता भाजपा और एजीपी (असम गण परिषद) में शामिल हो गए. मेरा मानना ​​है कि 2026 तक असम में कुछ छोटे इलाकों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी और कहीं नहीं बचेगी'.

उन्होंने कहा, 'उनके कई अच्छे नेता लोकसभा चुनाव तक हमारे साथ जुड़े रहेंगे. यह प्रक्रिया चुनाव के बाद भी जारी रहेगी'. हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी दावा किया कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा 2025 के पहले कुछ महीनों के भीतर भाजपा में शामिल हो जाएंगे. उन्होंने कहा, 'मैंने उनके (भूपेन कुमार बोरा) के लिए दो सीटें तैयार की हैं. कांग्रेस के सभी तृणमूल सदस्य हमारे साथ जुड़ेंगे. अगर मैं सोनितपुर के कांग्रेस उम्मीदवार को फोन लगाऊं तो वह भाजपा में शामिल हो जाएंगे. लेकिन मैं यह नहीं चाहता. फिलहाल असम कांग्रेस हमारे हाथ में है. यह बिल्कुल फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह है, जब जरूरत होगी हम भुना लेंगे'.

असम के मुख्यमंत्री ने सोमवार शाम को सोनितपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार रंजीत दत्ता से मुलाकात की. बता दें कि पूर्वोत्तरी राज्यों की 25 संसदीय सीटों में से वर्तमान में भाजपा अपने सहयोगियों के साथ 18 पर काबिज है, जिसमें असम की 14 में से 11 सीटें शामिल हैं. असम में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान होगा. बता दें कि पूरे देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे. नतीजे 4 जून को आएंगे. इसके लिए अलावा ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनावों के साथ ही संपन्न होंगे.