गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 25 मिनट पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 38 मिनट पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 1 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 2 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 2 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 2 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 3 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 3 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 4 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 4 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 4 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 4 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 12 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 13 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 13 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 13 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 13 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 13 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 13 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे
राजनीति

टीडीपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

आंध्र प्रदेश
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने हाल ही में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) से अलग हुए दो सासंदों को भी टिकट दी है। पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली पार्टी ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 11 और सीटों पर उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी जारी की है। तेदेपा के सुप्रीमो एन.चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर की गई एक पोस्ट में कहा, ''हम राज्य के लिए बेहतर विकास के एजेंडे के साथ राजग में शामिल हुए और दूसरी ओर हमने ऐसे उम्मीदवारों को चुना है जो राज्य के लिए लड़ सकते हैं और संसद में एक मजबूत आवाज उठा सकते हैं।''
 
राज्य में विधानसभा चुनाव 13 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे। नायडू ने कहा कि जनता से राय लेने के बाद 11 विधानसभा उम्मीदवारों और 13 लोकसभा उम्मीदवारों की नई सूची जारी की गई है। नरसरावपेटा सीट से वाईएसआरसीपी के लोकसभा सदस्य एल श्रीकृष्ण देवरायुलु को उसी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया, जबकि वाईएसआरसीपी के राज्यसभा सदस्य वी प्रभाकर रेड्डी नेल्लोर से चुनाव लड़ेंगे। टी. कृष्णा प्रसाद, बापटला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वह एक पूर्व (भारतीय पुलिस सेवा) आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले वह भाजपा में भी रह चुके हैं। अमलापुरम लोकसभा क्षेत्र से तेदेपा के उम्मीदवार जी. हरीश मधुर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी. एम. सी. बालयोगी के बेटे हैं।

साल 2002 में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बालयोगी की मृत्यु हो गई थी। तेदेपा द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में श्रीकाकुलम निर्वाचन क्षेत्र से के. राम मोहन नायडू, विशाखापट्टनम से एम.भारत, एलुरु सीट से पी.महेश यादव और विजयवाड़ा से के. शिवनाथ को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह पी. चंद्रशेखर गुंटूर लोकसभा क्षेत्र से, डी प्रसाद राव चित्तूर से, बी. नागराजू कुरनूल से, बी. शबरी नंद्याला से और बी. के. पार्थसारथी हिंदूपुर से चुनाव लड़ेंगे। तेदेपा ने अब तक 139 विधानसभा सीटों और 13 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। विधानसभा की पांच और सीट तथा लोकसभा की चार सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होना बाकी है। आंध्र प्रदेश में तेदेपा राजग के साथ हुए गठबंधन के तहत विधानसभा की 144 सीट और लोकसभा की 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
 
राजग ने हाल ही में तेदेपा के साथ सीट-बंटवारे को लेकर समझौता किया था, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आंध्रप्रदेश में छह लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि तेदेपा लोकसभा की 17 सीट और विधानसभा की 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समझौते के तहत, अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आंध्र प्रदेश में कुल 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटें हैं।