गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 17 मिनट पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 1 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 2 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 2 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 2 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 3 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 3 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 4 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 4 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 4 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 4 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 12 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 12 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 12 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 12 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 12 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 13 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 13 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 14 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे
राजनीति

केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की निंदा करते हुए शरद पवार ने कहा- ‘भाजपा को सत्ता के दुरुपयोग की कीमत चुकानी पड़ेगी’

नई दिल्ली
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की शुक्रवार को निंदा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘शक्ति के दुरुपयोग'' की कीमत चुकानी पड़ेगी। पवार ने महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें विश्वास है कि लोग चुनाव में उसी तरह अपनी सामूहिक शक्ति दिखाएंगे जिस तहत उन्होंने आपातकाल के दौरान दिखाई थी।

विपक्ष का आवाज को दबा रही सरकार
शरद पवार (83) ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए संघीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। निदेशालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के नेताओं ने आलोचना की। राकांपा (एसपी) के प्रमुख ने कहा, ‘‘कांग्रेस के बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। खातों से लेन-देन पर रोक लगाए जाने से पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान के लिए वित्तीय प्रबंधन प्रभावित हुआ। यह दर्शाता है कि कांग्रेस को चुनाव प्रचार के लिए अपने संसाधनों का उपयोग करने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इतनी बड़ी कार्रवाई पहले कभी नहीं की गई।''

केंद्रीय एजेंसी का हो रहा इस्तेमाल
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यों के कुछ प्रमुख नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय जैसी विभिन्न केंद्रीय एजेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पवार ने कहा, ‘‘उन्होंने (झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया, जो आदिवासी वर्ग से हैं। अब (दिल्ली) शराब नीति से जुड़े एक मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमें उनके खिलाफ कुछ कार्रवाई किए जाने की आशंका है।'' पवार ने कहा कि शराब नीति पर फैसला दिल्ली सरकार की राज्य कैबिनेट ने किया था और राज्य के लिए नीतियां बनाना उसका अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी नीति को लेकर एक मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार करना गलत है।

हम केजरीवाल के पीछे मजबूती से खड़े रहेंगे
पवार ने कहा, ‘‘आज भाजपा इस हद तक चली गई है कि एक मुख्यमंत्री को सत्ता का दुरुपयोग करके गिरफ्तार कर लिया गया है।'' उन्होंने कहा कि यह उम्मीद की जाती है कि चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष माहौल में होंगे लेकिन अब चिंता का माहौल है। पवार ने कहा, ‘‘मैं केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की ‘इंडिया' गठबंधन के घटक के तौर पर निंदा करता हूं। हम केजरीवाल के पीछे मजबूती से खड़े रहेंगे।'' यह पूछे जाने पर कि क्या ‘आप' नेता के खिलाफ कार्रवाई का लोकसभा चुनाव में भाजपा पर उल्टा असर पड़ेगा, पवार ने कहा, ‘‘शत प्रतिशत। उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। वह तीन बार मुख्यमंत्री बने। उन्हें जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त है।''