Google Analytics Meta Pixel
Politics

आप पंजाब की बाकी पांच लोकसभा सीटों पर अगले पांच दिनों में उम्मीदवार घोषित करेगी : मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़
 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अगले पांच दिनों में राज्य की शेष पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।

आप पहले ही आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा।

मान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''अगले पांच दिनों में बाकी पांच लोकसभा सीटों के लिए आप उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।''

आप ने अभी तक फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना और आनंदपुर साहिब से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल आप पंजाब में अपने दम पर संसदीय चुनाव लड़ रही है।