गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 24 मिनट पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 25 मिनट पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 27 मिनट पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 27 मिनट पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 1 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 1 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 2 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 2 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 2 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 2 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 10 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 11 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 11 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 11 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 11 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 11 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 11 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 12 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 12 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 12 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान
राजनीति

मध्यप्रदेश : पिछले चुनाव में किए जिन्होंने दो-दो हाथ, इस बार वे ही साथ-साथ

भोपाल,
 मध्यप्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव में एक रोचक तस्वीर ये भी देखने को मिल रही है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से जिन दो प्रत्याशियों ने एक-दूसरे को टक्कर दी थी, वे इस बार एक दूसरे का हाथ थाम प्रचार करते नजर आ रहे हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में उतरे चार प्रत्याशियों ने इस बार पाला बदल कर भाजपा का हाथ थाम लिया है। ऐसे में जहां एक ओर कांग्रेस के ये पूर्व प्रत्याशी अब इस बार भाजपा प्रत्याशियों के साथ कंधे से कंधे मिला कर प्रचार में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस के लिए इन सीटों पर प्रत्याशी का चयन चुनौती बन गया है। इन चारों सीटों इंदौर, गुना, रीवा और राजगढ़ पर अब तक कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा भी नहीं हुई है।

राज्य की ऐसी सबसे दिलचस्प और हाईप्रोफाइल सीट गुना-शिवपुरी है। पिछली बार यहां से कांग्रेस की ओर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में थे, लेकिन भाजपा के बेहद लो प्रोफाइल प्रत्याशी डॉ के पी यादव ने उन्हें करारी शिकस्त देते हुए अपनी संसद सदस्यता से सुर्खियां बटोरीं थीं। उस समय दिलचस्प बात ये थी कि यादव उसी समय कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे और भाजपा ने इसे एक मौके की तरह देखते हुए यादव को ही सिंधिया के सामने उतार दिया। यादव अपनी लो प्रोफाइल छवि के कारण न केवल बहुत लोकप्रिय हुए, बल्कि उस समय कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे सिंधिया को हरा कर देश भर में सुर्खियों में भी आ गए। हालांकि सिंधिया बाद में 2020 में सभी को चौंकाते हुए भाजपा में आ गए और राज्य में सत्ता परिवर्तन का केंद्र बन गए।

इस बार भाजपा ने यहां यादव के स्थान पर सिंधिया को ही टिकट दिया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अब तक अपना रुख इस सीट को लेकर स्पष्ट नहीं हुआ, लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस यहां से अपने किसी कद्दावर नेता को ही चुनावी मैदान में उतारने वाली है।
राज्य की इन सीटों में दूसरी सबसे अहम सीट इंदौर है। इंदौर से 2019 में भाजपा के शंकर ललवानी को कांग्रेस के पंकज संघवी ने चुनौती दी थी, लेकिन इस बार समीकरणों को पूरी तरह बदलते हुए संघवी ने स्वयं ही पिछले दिनों भाजपा की सदस्यता ले ली है।

पिछले चुनाव में ललवानी ने संघवी को करारी शिकस्त दी थी। भाजपा ने इस बार भी यहां से ललवानी पर ही भरोसा जताया है। कांग्रेस की ओर से यहां से कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें एक नाम पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी का भी है।
भोपाल से सटी राजगढ़ सीट भी इस बार कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने वाली है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां से दिग्विजय सिंह की समर्थक रहीं मोना सुस्तानी को टिकट दिया था, लेकिन उन्हें भाजपा के रोडमल नागर से शिकस्त का सामना करना पड़ा। मोना सुस्तानी पिछले साल विधानसभा चुनाव के छह महीने पहले भाजपा में शामिल हो गईं थीं। इसके बाद माना जा रहा था कि भाजपा उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी सौंपेगी, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी उन्हें भाजपा की ओर से किसी चुनाव का प्रत्याशी नहीं बनाया गया। इस बार वे नागर के साथ भाजपा के लिए चुनावी समर में प्रचार के मैदान में उतरी हुई हैं क्योंकि भाजपा ने इस बार भी यहां से नागर को ही प्रत्याशी बनाया है।

विंध्य की सीट रीवा में 2019 में जिन प्रत्याशियों ने एक-दूसरे के सामने ताल ठोंकी, वे भी इस बार एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधे मिला कर प्रचार में जुटे हैं। ये सीट इसलिए इस दृष्टि से खास है क्योंकि कांग्रेस ने पिछली बार जिन सिद्धार्थ तिवारी को अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया, वे इस बार इस संसदीय सीट की त्योंथर विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में वे कई मंचों पर पिछले लोकसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी रहे और इस बार के भी भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के साथ दिखाई दे रहे हैं।

तिवारी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे श्रीनिवास तिवारी के पोते और कांग्रेस के पूर्व विधायक सुंदरलाल तिवारी के पुत्र हैं। स्वर्गीय सुंदरलाल तिवारी के बाद कांग्रेस ने पिछली बार उनके पुत्र सिद्धार्थ तिवारी को लोकसभा प्रत्याशी बनाया था। उनका सामना भाजपा के जनार्दन मिश्रा से हुआ था, लेकिन तिवारी चुनाव हार गए थे।