सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
(रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 5 मिनट पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 14 मिनट पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 27 मिनट पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 48 मिनट पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 49 मिनट पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 59 मिनट पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 1 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 1 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 1 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 1 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 1 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 2 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 2 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 2 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 2 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 2 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 3 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 3 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 3 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 3 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस
छत्तीसगढ़

Mahadev App: एफआईआर होने पर भूपेश बघेल बोले- लोकसभा चुनाव में हार के डर से मेरे खिलाफ साजिश रच रही है भाजपा

राजनांदगांव.

महादेव एप मामले में आज रविवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम फिर सामने आने पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और इसका डटकर सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी और सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में महादेव एप पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे बंद नहीं किया गया है। लोकसभा चुनाव को आते देख बीजेपी घबराई हुई है, डरी हुई है, सहमी है, इसलिए लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए वह इस तरह के हथकंडे अपना रही है। बीजेपी अभी से ही हार मान चुकी है, इसलिए वह इस तरीके से परेशान करना चाहती है पर वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होगी।

सीएम बघेल ने आगे कहा कि जब यह मामला चार मार्च का था तो फिर आज क्यों उजागर किया गया। आज यह खबर क्यों चली? पहले भी इस पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, इस मामले को उसी दिन ईओडब्ल्यू और एसीबी की वेबसाइट पर पर क्यों नहीं चढ़ाया गया? इससे साफ मालूम चलता है कि इसके पीछे बीजेपी की बहुत बड़ी साजिश है। ईओडब्ल्यू के विवरण में ही मेरा जिक्र नहीं है, जबरन नाम डाला गया है। अपराधियों के बयानों को ईडी ने जो आधार बनाया है, उसकी कोई  विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो बीजेपी छापे डलवाकर चंदा वसूलती है, वह किस मुंह से इस तरह की बात कह रही है। बघेल ने कहा कि बीजेपी ने मान लिया है कि वह राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव हार रही है इसलिए मेरे खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। बीजेपी मान रही है कि मेरे चुनाव लड़ने से छत्तीसगढ़ की बाकी सीटों पर भी प्रभाव पड़ेगा इसलिए मुझे बदनाम करने की साजिश रच रही है। अपने इस साजिश को अंजाम देने के लिए भाजपा केंद्रीय एजेंसी ईडी और राज्य की ईओडब्ल्यू को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
पूर्व सीएम ने कहा कि एफआईआर में जिस तरह से मेरा नाम डाला गया है उसे दर्शाता है कि राजनीतिक साजिश की वजह से मेरा नाम इस्तेमाल किया गया है बाकी अधिकारियों का क्यों नहीं नाम डाला गया है। मेरे कार्यकाल में ही महादेव एप मामले की जांच हुई। कई के खिलाफ कार्रवाई की गई। महादेव एप की तरह जुआ और सट्टे को रोकने के लिए हमने जुआ और सट्टे के अधिनियम में भी परिवर्तन किया। उन्होंने कहा कि हमने ही महादेव एप के संचालक सौरभ चंद्राकर को और रवि उप्पल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था । हमने ही गूगल को पत्र लिखकर गूगल प्ले स्टोर से महादेव ऐप को हटाने के लिए कहा था।

दरअसल छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव एप मामले में रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा ने बघेल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला आईपीसी की धारा 120बी, 34, 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, भूपेश बघेल और 21 अन्य के खिलाफ चार मार्च को मामला दर्ज किया गया था। लोकसभा चुनाव से पहले ये मामला कांग्रेस नेता के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है।