सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
(रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 17 मिनट पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 26 मिनट पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 39 मिनट पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 1 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 1 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 1 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 1 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 1 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 1 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 2 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 2 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 2 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 2 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 2 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 2 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 2 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 3 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 3 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 3 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 3 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस
छत्तीसगढ़

मासूम के साथ हैवानियत: तीन साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, अस्पताल में तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर।

सिरगिट्टी क्षेत्र के बन्नाक चौक के पास तीन साल की नाबालिग को बाथरूम में बंद कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्वजन गंभीर हालत में नाबालिग को अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। सोमवार को बच्ची के शवा का पीएम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मूलत: मुंगेली जिला निवासी युवक ड्राइवर हैं। वे बन्नाक चौक के पास अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ रहते हैं। रविवार की शाम मासूम घर के पास ही खेल रही थी। कुछ देर बाद उसकी मां ने अपनी बेटी को नहीं देखने पर आसपास तलाश की। बेटी के नहीं मिलने पर महिला ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि बच्ची पड़ोस में रहने वाले 15 साल के किशोर के साथ खेल रही थी। उन्हें किसी ने पास के बाथरूम की ओर जाते देखा था। इस पर महिला और पड़ोसी बाथरूम की ओर गए। बाथरूम अंदर से बंद था। महिला ने पहले आवाज दी। दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर किशोर के साथ तीन साल की मासूम थी। बच्ची बेहोश थी। स्वजन उसे लेकर भागते हुए सिम्स पहुंचे। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। इधर बच्ची की मौत के बाद स्वजन थाने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देकर जुर्म दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह बच्ची के शव का पीएम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के रवैये से भड़का गुस्सा
बन्नाक चौक के पास रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पहले इसे बच्चों की मारपीट का मामला बताकर रफादफा करने की कोशिश की। साथ ही आरोपित को छोड़ दिया। इधर स्वजन अस्पताल में थे। आरोपित को छोड़ देने की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग और स्वजन आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सिरगिट्टी थाने पहुंच गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी उमेश कुमार और सिविल लाइन सीएसपी, प्रशिक्षु आइपीएस उमेश गुप्ता भी थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपित को गिरफ्तार करने की जानकारी स्वजन को दी। साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण कर स्वजन से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लोगों को समझाइश देकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर थाने से लोगों की भीड़ छंटी।

बेहोश थी बच्ची, स्वजन भागते पहुंचे अस्पताल
आरोपित किशोर तीन साल की बच्ची को लेकर बाथरूम में घुसा था। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। इधर स्वजन और आसपास के लोगों ने आवाज दी तब भी उसने दरवाजा नहीं खोला। तब स्वजन और आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजे को तोड़ दिया। बाथरूम के अंदर आरोपित नाबालिग आपत्तिजनक स्थिति में था। वहीं, बालिका बेहोश थी। उसकी हालत देखकर स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो गई थी। बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही स्वजन सकते में आ गए। मां-बाप किसी तरह का बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। वे केवल आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आज होगा पीएम
सीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि बालिका के स्वजन की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। सोमवार की सुबह बालिका का पीएम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बीजेपी ने किया शर्मसार, बहन-बेटियां असुरक्षित- शैलेश
इस घटना को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता व बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने इस घटना को शर्मसार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में ऐसी बड़ी घटनाएं नहीं रुक रही हैं और इसका अच्छा प्रभाव लोगो पर नहीं पड़ रहा। बिलासपुर का माहौल लगातार खराब होता जा रहा है। बीजेपी सरकार को जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग में सरकार व्यस्त है और अब झूठी गारंटी दे रही है। बिलासपुर में बीजेपी के नेता सत्ता के नशे में मस्त हैं। ला एंड आर्डर ध्वस्त है और शहर अपराधियों के हवाले हैं, बहन-बेटियां असुरक्षित हैं।