बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 50 मिनट पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 50 मिनट पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 1 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 12 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 12 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 13 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 13 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 13 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 13 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 13 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 13 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 13 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 13 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 14 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 14 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 14 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 14 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 14 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 15 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
राजनीति

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही गाजियाबाद में महामुकाबले का मंच सज गया, प्रत्याशियों का अब भी इंतजार

गाजियाबाद
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही गाजियाबाद में महामुकाबले का मंच सज गया है। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। सभी प्रमुख पार्टियों के दफ्तरों में भी चुनावी गहमागहमी देखी जा रही है। कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार का नाम जानने को उत्सुक हैं, लेकिन किसी भी बड़ी पार्टी ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बड़े नेताओं की मानें तो गाजियाबाद में मुकाबले की तस्वीर साफ होने में एक सप्ताह लग जाएगा।

परिसीमन के बाद साल 2009 से गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ही जीतता आया है। पिछले दो चुनावों में जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। हालांकि, इस बार पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली दो सूचियों में गाजियाबाद को शामिल नहीं किया। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं में अपने उम्मीदवार को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, पार्टी गाजियाबाद से सटी सीट मेरठ में इस बार बदलाव कर सकती है। वहां लगातार तीन बार से वैश्य प्रत्याशी ने चुनाव में परचम लहराया है। इस बार पार्टी मेरठ से किसी ठाकुर प्रत्याशी को उतार सकती है। ऐसे में गाजियाबाद लोकसभा सीट से वैश्य उम्मीदवार को मैदान में उतारने की अटकलें लग रही हैं। हालांकि, सप्ताह भर में यहां की तस्वीर साफ हो जाएगी।

दो से तीन दिन में बसपा प्रत्याशी की हो सकती है घोषणा : बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी की शनिवार को पार्टी चीफ से टिकटों पर चर्चा होने का दावा किया जा रहा है। बसपा दो-तीन दिन में अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इसके अलावा सुभाषवादी भारतीय समाज पार्टी ने पिछले सप्ताह धीरेंद्र भदौरिया को गाजियाबाद से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

टिकट के लिए दावेदारी कर रहे
सपा और कांग्रेस गठबंधन में गाजियाबाद सीट कांग्रेस के खाते में गई है। यहां कांग्रेस अपनी पूर्व प्रत्याशी डॉली शर्मा को मैदान में उतार सकती है। डॉली के अलावा गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल के बेटे और यूपी कांग्रेस के महासचिव सुशांत गोयल, सेवानिवृत्त शिक्षक एसडी कौशिक और पिछले साल गाजियाबाद से मेयर का चुनाव लड़ चुकी पुष्पा रावत भी टिकट की दावेदार हैं। बसपा के कार्यकर्ताओं में गाजियाबाद से किसी मुस्लिम चेहरे को टिकट देने की चर्चा है। यहां एक सवर्ण नेता भी अपना दावा ठोंक रहे हैं।