बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 36 मिनट पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 36 मिनट पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 1 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 12 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 12 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 12 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 13 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 13 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 13 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 13 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 13 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 13 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 13 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 14 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 14 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 14 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 14 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 14 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 14 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
राजनीति

गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग एक ही चरण में पूरी हो जाएगी, इस बार गुजरात में कौन से मुद्दे

अहमदाबाद
गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग एक ही चरण में पूरी हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, गुजरात में सात मई को मतदान होगा जबकि चार जून को मतों की गिनती होगी। पर्यवेक्षकों की मानें तो गुजरात में कई मुद्दे हैं जो लोकसभा चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यही नहीं पीएम मोदी की छवि भी उन प्रमुख कारकों में है जो मतदाताओं को प्रभावित करेगी।  

सत्ता विरोधी लहर
पर्यवेक्षकों का कहना है कि गुजरात में सत्ता विरोधी लहर भी अहम भूमिका निभाएगी। विपक्ष केंद्र में भाजपा के बीते 10 वर्षों के शासन के दौरान की सत्ता विरोधी भावना का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

महंगाई
पर्यवेक्षकों की मानें तो महंगाई के प्रभाव के संदर्भ में निम्न और मध्यम आय वाले परिवार सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। इसलिए यह इस बात पर विचार करने में निर्णायक कारक होगा कि पिछले 10 वर्षों में मूल्य वृद्धि ने लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित किया है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है।

बेरोजगारी
सूबे में बेरोजगारी भी एक बड़ा मुद्दा है। विपक्षी दल जिसका इस्तेमाल कर केंद्र सरकार पर हमला करने के लिए कर रहे हैं। चूंकि यह मुद्दा सीधे आम लोगों के जीवन को प्रभावित करता है, इसलिए जब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तो उनके मन में यह बात भी जरूर होगी।

शिक्षा और स्वास्थ्य
गुजरात के सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्कूल की कक्षाओं का निर्माण किया जाता है। इन इलाकों में शिक्षकों की कमी होती है। आम लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और डॉक्टरों की कमी भी प्रभावित करती है।

किसानों के मुद्दे
पर्यवेक्षकों ने कहा कि किसानों की समस्याएं और मुद्दे भी आम लोगों को चुनावों में प्रभावित करते हैं। सूबे में अत्यधिक बारिश के कारण फसलें खराब होने की दशा में पर्याप्त मुआवजे की कमी, उर्वरकों की अनुपलब्धता और भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दे भी लोगों को प्रभावित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा
भाजपा के पास प्रधानमंत्री मोदी जैसा नेता है। मोदी गुजरात से हैं और 2001 से 2014 तक सूबे के मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में उन्हें गुजरात के लोगों का भरपूर साथ मिलता है। यही वजह है कि उनका दबदबा अब भी बरकरार है।

क्या बन रहे समीकरण?
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटें अपने पास बरकरार रखने दम भर रही है। भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा है कि हमारी नजर हर सीट पर पांच लाख मतों के अंतर से जीत पर है। इस बार कांग्रेस 24 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि AAP उम्मीदवार भरूच और भावनगर से अपनी किस्मत आजमाएंगे। भाजपा की नजरें भरुच पर हैं। AAP ने आदिवासी नेता चैतर वसावा जबकि भाजपा ने मनसुख वसावा को चुनाव मैदान में उतारा है।