सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 28 मिनट पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 48 मिनट पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 50 मिनट पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 58 मिनट पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 1 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 1 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 1 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 1 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 1 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 1 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 2 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 2 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 2 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 2 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 4 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 4 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 4 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 4 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 4 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी
छत्तीसगढ़

Lok Sabha Elections 2024: रायगढ़ से लेकर बस्तर तक, रायगढ़, बस्तर, जांजगीर चांपा, महासमुंद, कांकेर सीट पर BJP के कॉकटेल उम्मीदवार

रायगढ़.

बस्तर, जांजगीर चांपा, महासमुंद, कांकेर. भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। रायगढ़ से पार्टी ने राधेश्याम राठिया को मैदान में उतारा है। राठिया रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक स्थित छर्राटांगर में रहने वाले हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में राधेश्याम राठिया भाजपा की टिकट में अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। राधेश्याम राठिया घरघोड़ा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य के साथ-साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं और आदिवासी इलाके में इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। भाजपा ने इस बार रायगढ़ लोकसभा सीट से फिर से नया चेहरा चुनाव मैदान में उतारा है।

इससे पहले इस सीट से गोमती साय ने जीत दर्ज की थी और उनसे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया था। इस बार भाजपा ने रायगढ़ जिले से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है चूंकि जशपुर जिले से इस बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा गोमती साय पत्थलगांव से जीत कर विधानसभा में पहुंची हैं।

महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को टिकट
महासमुंद लोकसभा से रूपकुमारी चौधरी को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। रूप कुमारी चौधरी पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष हैं। लिस्ट में नाम आने के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बसना के शहीद वीर नारायण चौक में रूपकुमारी का भव्य स्वागत किया गया, आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। वहीं टिकट मिलने पर रूपकुमारी ने भाजपा के शीर्ष नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का हर एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद का हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि मोदी की गारन्टी में इस बार सीटें 400 के पार जाएगी।

बस्तर से महेश कश्यप को टिकट
भाजपा ने एक बार फिर से बड़े उलटफेर के साथ ही बस्तर में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के रूप में शहर से दूर कलचा में रहने वाले महेश कश्यप को अपना दावेदार बनाया है, अचानक से महेश कश्यप का नाम आते ही परिजनों से लेकर उनके समर्थकों में काफी खुशी का माहौल देखा गया, नाम का ऐलान होने के बाद महेश कश्यप ने अपने आप को भाग्यशाली मानते हुए कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता के ऊपर भरोसा जताया है, जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ बखूबी निभाएंगे, साथ ही बस्तर के बदलते माहौल को भी सुधारने की कोशिश की जाएगी। बस्तर लोकसभा से भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद में दो दशक से राजनीति कर रहे महेश कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया है, महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाये जाने का मकसद साफ है कि इस बार लोकसभा का चुनाव हिंदुत्व और धर्मांतरण के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

कांकेर लोकसभा सीट से भोजराम नाग प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ में बस्तर की दोनों लोकसभा सीटों में हिंदुत्व के छवि वाले नेताओं पर अपना दाव खेला है, बस्तर लोकसभा सीट से महेश कश्यप और कांकेर लोकसभा सीट से भोजराम नाग को सांसद प्रत्याशी बनाया गया है। कांकेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी भोजराज नाग अंतागढ़ के पूर्व विधायक रह चुके हैं और बस्तर में धर्मांतरण के विरोध में निकली गयी विशाल रैली और आंदोलन के मुख्य नेतृत्वकर्ता भी रह चुके हैं। पेशे से किसान और सरपंच का चुनाव जीतकर राजनीति में शुरुआत करने वाले भोजराज नाग को भाजपा ने टिकट दिया है, इससे पहले इस कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा से ही सांसद मोहन मंडावी थे, लेकिन इस बार के चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काटते हुए भोजराज नाग को मौका दिया है।

जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े को मिला टिकट  
जांजगीर चांपा सीट से भाजपा ने कमलेश जांगड़े को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में भी टीकट मिलने को लेकर नाम चल रहा था। जिसके बाद भाजपा में गुहाराम अजगल्ले को अपना उम्मीदवार बनया था। जिसके बाद 2019 के चुनाव में भाजपा 5 लाख 72 हजार 790 वोट मिला था वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी रवि भारद्वाज को 4 लाख 89 हजार 553 वोट मिला था। जिसमे भाजपा प्रत्याशी ने 88255 वोट से जीत दर्ज की थी। पिछले 2019 चुनाव की स्थिति-2019 में भी टीका मिलने को लेकर नाम चल रहा था। जिसके बाद भाजपा में गुहाराम अजगल्ले को अपना उम्मीदवार बनया था  जिसके बाद 2019 के चुनाव में भाजपा 5 लाख 72 हजार790 वोट मिला था वही कांग्रेस के प्रत्याशी रवि भारद्वाज को 4 लाख 89 हजार 553 वोट मिला था। जिसमे भाजपा प्रत्याशी ने 88255 वोट से जीत दर्ज की थी।

11 लोकसभा सीटों पर जीत का टारगेट
बीजेपी हाईकमान ने इस बार प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य दिया है। सभी 11 सीटों को लेकर जातिगत, सामाजिक और भौगोलिक समीकरण को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 की स्थिति
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 11 सीटों में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोरबा और बस्तर सीट पर बीजेपी फतह हासिल नहीं कर सकी थी। बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर कुल 9  सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोरबा से कांग्रेस के दिग्गज नेता चरणदास मंहत की पत्नी ज्योत्सना महंत और बस्तर से मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बाजी मारी थी।