सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 4 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 5 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 5 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 5 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 5 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 5 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 5 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 5 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 5 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 5 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 6 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 6 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 6 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 6 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 6 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 6 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 6 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 6 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 7 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
राष्ट्रीय

भारत, बांग्लादेश के बीच महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता अगले महीने ढाका में होगी

भारत, बांग्लादेश के बीच महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता अगले महीने ढाका में होगी

भारत और बांग्लादेश के बीच द्वि-वार्षिक Director General-level सीमा वार्ता मार्च  में आयोजित होगी

बीएसएफ और बीजीबी के बीच 54वीं बैठक मार्च में आयोजित होगी

नई दिल्ली
 भारत और बांग्लादेश के बीच द्वि-वार्षिक महानिदेशक-स्तरीय सीमा वार्ता अगले माह ढाका में आयोजित होगी, जिसमें सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने और उनके सुरक्षा बलों तथा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों ने  यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पांच से नौ मार्च तक होने वाली बैठक के लिए बांग्लादेश की यात्रा पर जाएगा।

बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच यह 54वीं बैठक होगी जो ढाका के पिलखाना स्थित बीजीबी मुख्यालय में आयोजित की जाएगी।

बीजीबी महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां सिद्दीकी बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में गृह और विदेश मंत्रालय तथा दोनों देशों के स्वापक नियंत्रण और अन्य एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि उम्मीद है कि बैठक में दोनों पक्ष बांग्लादेशी अपराधियों द्वारा बीएसएफ जवानों तथा नागरिकों पर किये जा रहे हमलों को रोकने के लिए कदम उठाने, इस मोर्चे पर संयुक्त रूप से सामान और नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी जैसे अपराधों की जांच करने, समन्वित सीमा प्रबंधन योजना (सीबीएमपी) में सुधार करने और सीमा बाड़ के पास अवैध निर्माण गतिविधियों की जांच करने जैसे कई मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

बीएसएफ पर देश के पूर्वी हिस्से में बांग्लादेश से लगती 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है।

महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता 1975 और 1992 के बीच प्रतिवर्ष आयोजित की जाती थी, लेकिन 1993 में इसे द्वि-वार्षिक कर दिया गया। यह बैठक बारी-बारी से नई दिल्ली और ढाका में आयोजित की जाती है।

आखिरी वार्ता जून 2023 में दिल्ली में हुई थी।

अधिकारी ने कहा कि दोनों देश और सेनाओं के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और इस बैठक का उद्देश्य इन संबंधों को और मजबूत करना है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2023 में सीमा पर बीएसएफ द्वारा 3,342 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया, जो पिछले छह वर्षों में सबसे अधिक संख्या है।

आंकड़े दिखाते हैं कि पिछले साल बांग्लादेशी और भारतीय उपद्रवियों के हमलों में कुल 77 बीएसएफ जवान घायल हुए थे, जबकि इस तरह की घटनाएं 2021 में 64 और 2022 में 43 हुईं।