सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 4 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 4 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 4 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 4 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 5 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 5 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 5 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 5 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 5 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 5 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 5 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 5 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 5 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 6 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 6 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 6 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 6 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 6 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 6 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
राष्ट्रीय

2 सीटों का उलटफेर और राज्यसभा में बहुमत के करीब NDA! समझिए पूरा नंबर का गणित

नई दिल्ली

राज्यसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. संख्याबल के लिहाज से किसी को कुछ सीटों का लाभ हुआ है तो किसी को नंबरगेम अपने पक्ष में होने के बावजूद सीटों का नुकसान पड़ा है. इन चुनावों के बाद उच्च सदन का नंबरगेम भी बदल गया है. अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाला सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानि एनडीए बहुमत के और करीब पहुंच गया है. विपक्षी कांग्रेस का संख्याबल उच्च सदन में और कम हो गया है.

बीजेपी को अनुमान से दो अधिक सीटें

राज्यसभा की जिन 56 सीटों के लिए चुनाव हुए, उनमें से 28 सीटें बीजेपी के पास थीं. इन चुनावों में भी अलग-अलग राज्यों में संख्याबल के लिहाज से बीजेपी को 28 सीटें ही मिलती नजर आ रही थीं. लेकिन यूपी से हिमाचल प्रदेश तक हुए खेला से पार्टी को दो सीटों का लाभ हुआ है. 28 सीटें जीतती नजर आ रही बीजेपी जब चुनाव नतीजे आए, 30 सीटें जीत चुकी थी. बीजेपी को यूपी में सात सीटें मिलती नजर आ रही थीं लेकिन पार्टी आठ सीटें जीत गई.

हिमाचल में नंबरगेम विपरीत होते हुए भी पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही जहां कांग्रेस का जीतना तय माना जा रहा था. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के तमाम नेता सूबे की सीट से सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने की वकालत कर रहे थे. हालांकि, कांग्रेस ने सोनिया गांधी को राजस्थान से उच्च सदन में भेजा.

अब हिमाचल के नतीजे देख कहा यह भी जा रहा है कि सीएम सुक्खू समेत तमाम नेता सोनिया गांधी को इसीलिए सूबे की सीट से उम्मीदवार बनाना चाह रहे थे, क्योंकि उन्हें यह लग रहा था कि उनकी उम्मीदवारी से विधायक एकजुट हो जाएंगे और अगर मतदान का सीन बना भी तो क्रॉस वोटिंग का खतरा कम से कम होगा.

कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी और विधायकों की नाराजगी को देखते हुए सोनिया को हिमाचल से उतारने की जगह राजस्थान की सेफ सीट से उच्च सदन भेजने का फैसला लिया. कांग्रेस की 10 सीटों पर जीत तय मानी जा रही थी लेकिन पार्टी नौ सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी.

चुनाव के बाद कैसी होगी राज्यसभा की तस्वीर?

राज्यसभा में फिलहाल छह मनोनीत सदस्यों समेत कुल 239 सदस्य हैं. बीजेपी के एक सदस्य किरोड़ीलाल मीणा ने राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. हाल के राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित सदस्य अप्रैल में उच्च सदन के सदस्य की शपथ ग्रहण कर लेंगे जिसके बाद सदन की स्ट्रेंथ 240 पहुंच जाएगी. फिलहाल, राज्यसभा में 94 सदस्यों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी सांसदों की संख्या उच्च सदन में सौ के आंकड़े के और करीब, 97 पहुंच जाएगी.

राज्यसभा में कांग्रेस 30 सदस्यों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. राज्यसभा में कांग्रेस की स्ट्रेंथ अब 29 रह जाएगी. पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी टीएमसी 13 सदस्यों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है. राज्यसभा में 240 की स्ट्रेंथ है और बहुमत का आंकड़ा 121 सदस्यों का है. हालिया नतीजों के बाद गठबंधन के लिहाज से देखें तो केंद्र की सत्ता पर काबिज एनडीए का संख्याबल 117 तक पहुंच गया है जो बहुमत के लिए जरूरी 121 से चार कम है.

निर्विरोध निर्वाचित हुए 41 सदस्य

राज्यसभा की 41 सीटें 2 अप्रैल और 15 सीटें 3 अप्रैल को रिक्त हो रही हैं. इन 56 सीटों के लिए हुए चुनाव में 41 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए. तीन राज्यों- यूपी की 10, कर्नाटक की चार और हिमाचल प्रदेश की एक यानि 15 सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग हुई. इन 15 में से 10 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली जबकि कांग्रेस को कर्नाटक में तीन सीटों पर जीत मिली और यूपी की दो सीटें सपा के खाते में आईं.