Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Breaking News

दो और कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर एम्स से हुए डिस्चार्ज, कुल 26 मरीज हुए ठीक…

  • पिछले बारह दिनों से कोरबा में कोरोना का कोई पाजिटिव केस नहीं,
  • अब तक तीन हजार 922 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव,

इम्पेक्ट न्यूज. कोरबा।

कोरोना से संक्रमित कटघोरा के दो और मरीज आज पूरी तरह ठीक होकर एम्स रायपुर से डिस्चार्ज हो गये। इन्हें मिलाकर जिले के 26 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। जिनमें से एक कोरबा शहर और 25 कटघोरा के हैं। अब जिले के दो अन्य संक्रमितों का ईलाज एम्स में चल रहा है। उनके भी जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

पिछले बारह दिनों में कोरबा जिले से एम्स रायपुर और मेडिकल कालेज रायपुर भेजे गये कोई भी सेम्पल कोरोना की जांच में पाजिटिव नहीं आया है। जांच में कोरबा जिले के तीन हजार 922 सेम्पलों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जिले से तीन हजार 950 सेम्पल रायपुर भेजे गये हैं, इन सभी सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। केवल 28 लोग ही इस जांच में संक्रमित पाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *