शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 11 मिनट पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 51 मिनट पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 1 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 1 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 1 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 1 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 1 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 1 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 1 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 2 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 2 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा 2 घंटे पहले संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब 2 घंटे पहले सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 2 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 3 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 3 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 3 घंटे पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क
राजनीति

भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘हफ्ते भर में मध्यप्रदेश के 50% उम्मीदवार घोषित हो जाएंगे’

भोपाल
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा, 'हफ्ते भर में मध्यप्रदेश के 50% उम्मीदवार घोषित हो जाएंगे।' वहीं, कमलनाथ ने कहा, 'कुछ दिन में लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित हो जाएगी। अप्रैल के तीसरे हफ्ते में चुनाव हो सकता है। स्क्रीनिंग कमेटी में जो लोग हैं, फौरन फैसला कर लें। अगर दो उम्मीदवारों का फैसला होता है तो उन दो को खबर कर दें। पूरी सूची बनाने के चक्कर में न पड़ें, ताकि जितने उम्मीदवार तय हो जाते हैं, वे तो अपना काम शुरू कर पाएं।'

उन्होंने कहा कि अभी उम्मीदवारों की पूरी सूची बनाने के चक्कर में न पड़ें. फिलहाल जिस पर सहमति बन जाती है उन्हें बता दिया जाए ताकि वो चुनाव को लेकर अपनी तैयारी कर सकें.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ये भी भरोसा दिलाया कि जिस तरह से उन्होंने पहले चुनाव प्रचार किया था, ठीक उसी तरह से करते रहेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पहले से बेहतर रहेगी और इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा.

उम्मीदवारों की सूची पर जल्द हो फैसला-कमलनाथ

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के मद्देनजर कहा कि जो भी स्क्रीनिंग कमेटी में हैं उन्हें फौरन फैसला लेना चाहिए. उन्होंने कहा- ''अगर दो उम्मीदवार का फैसला होता है तो दो को खबर कर दें. चार पर होता है तो चार को सूचित कर दें ताकि वो अपनी चुनावी तैयारी में जुट सकें. अभी पूरी सूची बनाने के चक्कर में हम न पड़े तो अच्छा है''.

'लोकसभा चुनाव में हमेशा की तरह योगदान दूंगा'

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पूरी सूची तो हमें बनानी ही पड़ेगी लेकिन अभी जितने भी उम्मीदवार तय कर लिए जाते हैं उन्हें बता दिया जाए. ताकि कम से कम वो तो अपना काम शुरू कर पाएंगे. लोकसभा चुनाव में मेरा योगदान जो रहेगा वो हमेशा की तरह ही रहेगा. मैंने पहले जिस तरह से प्रचार किया था वो करता रहूंगा. जहां मेरी जरूरत होगी वहां मैं जाऊंगा. उन्होंने फिर दोहराया कि चुनाव में कम समय को देखते हुए उम्मीदवारों की सूची जल्द तैयार करनी जरूरी है. जिनके नाम फाइनल होते हैं उन्हें सूचित कर दिया जाए और वो अपनी टीम बनाकर काम शुरू कर दें.

राहुल गांधी की यात्रा पर क्या बोले कमलनाथ?

कमलनाथ ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में 20-25 दिन प्रर्याप्त नहीं होते हैं. ऐसे में इस पर ध्यान देना जरूरी है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ हमें कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा पहले से बेहतर रहेगी. स्थानीय लोगों को यात्रा से जोड़ना जरूरी है. लोकल लोग जब तक न रहेंगे तब तक यात्रा सफल नहीं हो सकती है. इस यात्रा से जो वातावरण बनता है वो पूरे प्रदेश में जाता है. लोकसभा से पहले ये वातावरण बनाना बहुत जरुरी है. ईवीएम को लेकर उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह इस पर बात कर रहे हैं. बाकी लोग इस पर ज्यादा ध्यान न दें.