रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 1 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 1 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 1 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 1 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 1 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 1 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 1 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 2 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 2 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 2 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 2 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 2 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 2 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 2 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 2 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 3 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 3 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 3 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Breaking News

शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने एचआरडी मिनिस्टर से किया अनुरोध: कोरोना के सुरक्षात्मक मुद्दों को ध्यान में रखते हुए स्कूल खोलने का निर्णय राज्यों को दिया जाए…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से अनुरोध किया है कि कोरोना के संक्रमण से बचाव से निपटने और आगे आने वाले समय इस समस्या के निदान के लिए सुरक्षागत मुद्दों को ध्यान में रखते हुए स्कूल खोलने का निर्णय राज्यों को दिया जाए। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री आज राज्य के शिक्षामंत्रियों और स्कूल शिक्षा सचिवों की ऑनलाइन बैठक लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के काम-काज की समीक्षा कर रहे थे।

विडियो कान्फरेंसिंग से राज्य के शिक्षामंत्रियों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखिरियाल निशंक

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने उन्हें बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रारंभ की गई योजना ’पढ़ई तुंहर दुआर’ में रिकार्ड समय में 16 लाख बच्चों और एक लाख 60 हजार शिक्षकों द्वारा इस वेबसाइट में पंजीयन कराकर नियमित कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।

डॉ. टेकाम ने राज्य में परीक्षाओं के आयोजन और उत्तरपुस्तिओं की जांच के संबंध में जानकारी दी। ऑनलाइन चर्चा के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों की समस्या के निदान के लिए विभिन्न नवाचारी तरीकों जैसे अवकाश के दिनों को कम करने, शाला लगने की अवधि में वृद्धि, स्थानीय समुदाय के अध्यापन, घरों में छोटे-छोटे समूहों में ट्यूशन, रेडियों एवं दूरदर्शन का अधिक से अधिक उपयोग आदि के सुझाव दिए। डॉ. टेकाम ने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को इस महत्वपूर्ण बैठक के आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए बैठक में प्राप्त सुझावों पर विचार कर निर्णय लेने का अनुरोध किया।

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा ऑनलाइन बैठक में कक्षा 10वीं एवं 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं में जनरल प्रमोशन, सीबीएसई की परीक्षाओं का बाद में निर्धारण, बच्चों की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन को अवकाश के दौरान भी वितरित कराए जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं, 4 सप्ताह के वैकल्पिक पाठ्यक्रम संबंधी अकादमिक कैलेण्डर को लागू करना, कोविड-19 के दौरान बेस्ट प्रेक्टीसेस को साझा करने जैसे बिन्दुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने बैठक में डिजिटल, ऑनलाइन शिक्षा में राज्यों द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। लॉकडाउन के कारण बच्चों की पढ़ाई में हुए नुकसान को ध्यान में रखकर अकादमिक कैलेण्डर में परिवर्तन, मध्यान्ह भोजन को जारी रखने के संबंध में मध्यान्ह भोजन की वार्षिक कार्ययोजना को अपलोड करने, केन्द्रीय एवं नवोदय विद्यालय के लिए जमीन एवं अन्य मुद्दों, समग्र शिक्षा अंतर्गत राज्य क्रियान्वयन इकाई को केन्द्र के हिस्से की राशि एवं राज्यांश की शेष राशि के उपयोग और समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना को ऑनलाइन अपलोड करने के संबंध में चर्चा कर समीक्षा की।

बैठक में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, संचालक लोक शिक्षण जीतेन्द्र शुक्ला, सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल प्रो. व्ही.के. गोयल भी उपस्थित थे।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *