रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 1 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 1 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 1 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 1 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 1 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 2 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 2 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 2 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 2 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 3 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 3 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 3 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 3 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 3 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 4 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 4 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 4 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 4 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 4 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड
छत्तीसगढ़

साधराम व भुवनेश्वर को श्रद्धांजलि देने 27 को राजधानी में मशाल यात्रा

रायपुर

कवर्धा के लालपुर में 20 जनवरी 2024 को जहां गौ सेवक साधराम यादव तथा साजा विधानसभा क्षेत्र के बिरनपुर में 8 अप्रैल 2023 को भुनेश्वर साहू की तथाकथित लोगों ने हत्या कर दी थी। इन दोनों घटनों में पीड़ितों को फांसी की सजा देने व दोनों मृतकों के परिजनों को एक एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा परिवार से किसी एक को सरकारी नौकरी दिए जाने तथा उन्हें श्रद्धांजलि देने 27 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल एक मशाल यात्रा निकालकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे एवं राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भीम साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी कुछ कट्टरपंथियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिसके तहत 8 अप्रैल 2023 को बिरनपुर साजा में भुनेश्वर साहू तथा 20 जनवरी 2024 की मध्य रात्रि लालपुर कवर्धा में गौ सेवक साधराम यादव का सर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या कर दी गई है। कुछ वर्ष पहले सूरजपुर जिले के भटगांव जरही में बाबा खान ने घर में घुसकर एक हिन्दू नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी थी, इसी तरह दुर्ग जिले के भिलाई में मलकीत सिंह को हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर अल्पसंख्यकों ने मौत के घाट उतार दिया था। धीरे धीरे जिहाद का विकृत स्वरूप समूचे छत्तीसगढ़ को अपनी चपेट में ले रहा है तथा छत्तीसगढ़ के शांत माहौल में सांप्रदायिकता का जहर घोल रहा है।

उक्त ज्वलंत मुद्दे को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल 27 फरवरी को शाम 5 बजे बीटीआई ग्राउंड से मशाल यात्रा निकालकर शंकर नगर चौक, गांधी उद्यान चौक से अंबेडकर चौक होते हुए कालीमाता मंदिर आकाशवाणी चौक स्थित ग्रास मेमोरियल मैदान में मशाल विसर्जित करेगा। उसके बाद शाम 7 बजे भुनेश्वर साहू तथा साधराम यादव के हत्यारों को फांसी की सजा, दोनों मृतकों के परिजनों को एक एक करोड़ मुआवजा तथा परिवार से किसी एक को सरकारी नौकरी मुहैया कराने, लव जिहाद तथा लैंड जिहाद के खिलाफ कानून बनाकर इसे नियंत्रित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर गौ संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ठोस योजना बनाने, धर्मांतरण पर अंकुश लगाने, अन्य प्रांतों की तरह छत्तीसगढ़ में भी टार्गेट कीलिंग जैसे अपराध के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाने तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों से डिसेबल की नियमावली को ताक पर रखकर बजाए जाने वाले लॉउडस्पीकर बंद कराने की मांग को लेकर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को ज्ञापन सौपेंगे।