गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 12 मिनट पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 12 मिनट पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 12 मिनट पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 12 मिनट पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 12 मिनट पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 12 मिनट पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 27 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 42 मिनट पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 1 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 1 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित
D-Bilaspur-Division

प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ एसईसीएल की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उदघाटन करेंगे

बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा सतत विकास को बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप आज छत्तीसगढ़ में कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की तीन प्रमुख फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं का वर्चुअल रुप में उद्घाटन करेंगे। यह परियोजनाएं 600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हैं और तेज, पर्यावरण अनुकूल और कुशल मशीनीकृत कोयला निकासी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

एसईसीएल के दीपका क्षेत्र स्थित दीपका ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट 211 करोड़ रुपये से अधिक लागत की एक प्रमुख परियोजना है। वार्षिक 25 मीट्रिक टन की कोयला हैंडलिंग क्षमता के साथ इस परियोजना में 20,000 टन की ओवरग्राउंड बंकर क्षमता और 2.1 किमी लंबी कन्वेयर बेल्ट है, जो प्रति घंटे 4,500 झ्र 8,500 टन कोयले की तेजी से लोडिंग की सुविधा प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त यह परियोजना गड्ढे और रेल साइडिंग के बीच सड़क आधारित कोयले की आवाजाही को कम करके पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुनिश्चित करेगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन पर अंकुश लगेगा। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि रेक लोडिंग का समय एक घंटे से भी कम हो जाएगा और परिचालन दक्षता भी बढ़ेगी।

एक अन्य महत्त्वपूर्ण परियोजना एसईसीएल के रायगढ़ क्षेत्र में छाल ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट है। इसे 173 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इसमें वार्षिक 6 मीट्रिक टन कोयला संभालने की क्षमता के साथ एक ओवरग्राउंड बंकर, 1.7 किमी तक फैला एक कन्वेयर बेल्ट और 3,000 टन क्षमता का साइलो शामिल है। इसके अतिरिक्त, एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र में बरौद ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट है। इसे वार्षिक रूप से 10 मीट्रिक टन कोयले की हैंडलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह 216 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो गया है। 20,000 टन की ओवरग्राउंड बंकर क्षमता तथा 1.7 किमी कन्वेयर बेल्ट से लैस इस परियोजना में एक रैपिड लोडिंग सिस्टम है। यह प्रति घंटे 5000-7500 टन कोयला लोड करने में सक्षम है, लोडिंग प्रक्रिया को काफी सुव्यवस्थित बनाता है और परिचालन दक्षता में योगदान देता है।

पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के साथ संरेखित ये परियोजनाएं पूरे क्षेत्र में मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी प्रदान करने तथा कोयला अवसंरचना को बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करती हैं। ये परियोजनाएं स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करके और कुशल ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करके क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) परियोजनाएं पर्यावरणीय स्थिरता के सिद्धांतों को अपनाते हुए सड़कों के माध्यम से कोयला परिवहन पर निर्भरता को कम करती हैं और यातायात की भीड़, सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करती हैं।