रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 3 मिनट पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 59 मिनट पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 1 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 1 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 1 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 1 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 1 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 1 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 2 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 2 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 2 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 2 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 2 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 2 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 2 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 3 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 3 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना
छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ कल्प का आयोजन आज से, धर्मस्व मंत्री अग्रवाल ने मेला स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर

देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला राजिम कुंभ कल्प इस वर्ष 24 फरवरी माघपूर्णिमा से 8 मार्च महाशिवरात्रि तक आयोजित होगा।  राज्य शासन ने इसे  राजिम कुंभ कल्प का नाम दिया है। इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिए राजिम त्रिवेणी संगम में भव्य तैयारियां की जा रही है।

राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों को लेकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विगत रात्रि मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल में मुख्य मंच, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के लिए सहायक सांस्कृतिक मंच, गंगा स्नान स्थल, साधु संतों के निवास, पेयजल, शौचालय, कुलेश्वर महादेव मार्ग एवं लोमश ऋषि आश्रम तक जाकर मेला के संबंध में की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मेला स्थल में सभी जरूरी तैयारियों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजिम विधायक श्री रोहित साहू, कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल, एसएसपी श्री अमित तुकाराम कांबले सहित गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिले के अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

मंत्री श्री अग्रवाल ने मेला स्थल में तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत मेला स्थल में ही अधिकारियों की बैठक लेकर सभी कार्यो को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कुंभ मेला स्थल में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लैब टेस्ट सुविधा, एंबुलेंस सहित आवश्यक एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मंदिरों में व्हाइट वाश और लाइटिंग करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्बाध पेयजल सुविधा और जरूरी शौचालय व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सड़कों में धूल न उड़े इसके लिए लगातार पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि राजिम कुंभ कल्प 2024 के दौरान 3 दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत 24 फरवरी, 4 मार्च और 8 मार्च को राजिम त्रिवेणी संगम में विशेष स्नान का आयोजन किया जाएगा। राजिम कुंभ मेला के दौरान 15 दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेला में देशभर से साधु संत और श्रद्धालुओं का आगमन होगा।