शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 26 मिनट पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 1 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 2 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 2 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 2 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 2 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 2 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 2 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 3 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 3 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
समाज

सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये काम,बर्बाद हो जाएगा ….

वैदिक शास्त्र में यूं तो कई ऐसी चीजों का उल्लेख है जिसमें कुछ चीजों को करने की मनाही है, लेकिन इसके नतीजों से अंजान हम अक्सर ये गलतियां कर बैठते हैं. इसी तरह वैदिक शास्त्र में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जो हमें सुबह उठते ही नहीं करना चाहिये. जी हां, ऐसा करने पर घर में दरिद्रता आती है. साथ ही आप नकारत्मकता का भी शिकार हो जाते हैं. तो चलिये जानते हैं कि आखिर वो कौन से काम है, जो हमें सुबह उठते ही नहीं करना चाहिये.

सूर्योदय से पहले उठना बेहद ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने से न केवल आपके शरीर में स्फूर्ति आती है, बल्कि आपके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होता है, लेकिन सुबह उठते ही आप क्या करते हैं, शीशे पर अपना चेहरा देखते हैं, या फिर अपनी परछाईं देखते हैं, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सावधान होे की जरूरत है. क्योंकि, ऐसा करने से आप अपने घर में दरिद्रता को आमंत्रण दे रहे हैं. जी हां, वास्तु शास्त्र में सुबह उठते ही इन कामों को करने की मनाही की गई है. वे काम कुछ इस प्रकार है-

शीशे में खुद को देखनाः अगर आप सुबह उठते ही बांसी मुंह लेकर शीशे में अपना चेहरा देखते हैं, तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दें. माना जाता है कि सुबह उठते ही शीशे में अपना चेहरा नहीं देखना चाहिये. ऐसा करने से रात भर की सभी नकारात्मकता आइने से आपको प्राप्त होती है. इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि ऐसा करने से जिंदगी में कई तरह की परेशानियां आती हैं और घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश हो जाता है. अगर आपके बेडरूम में ही शीशा लगा है तो उसकी जगह तुरंत बदल दें.

अपनी परछाईं को न देखेंः कई लोग सुबह उठते ही सूर्य के दर्शन करते हैं. अक्सर सूर्य दर्शन के दौरान लोगों को अपनी परछाईं भी दिख जाती है और उसे देख भी लेते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाइये. ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता हैं. जी हां, सुबह उठकर कभी भी अपनी परछाई नहीं देखी चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से जिंदगी में नकारात्मकता हावी होने लगती है और मानसिक तनाव बढ़ जाता है. इसके दुष्प्रभाव की वजह से घर में कलह का माहौल भी बन जाता है. अगर आप सूर्य दर्शन के लिए निकल गए और अपनी परछाई पश्चिम दिशा में देख ली जबकि सूर्य पूरब से उगा है. तो इसे वास्तु के अनुसार इसे राहु का संकेत कहा जाता है. ऐसे में पश्चिम दिशा की ओर परछाई देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है.

जूठे बर्तन देखने से बचेंः अक्सर रात में ज्यादा थक जाने के कारण लोग रात के कामों को सुबह करने के लिये छोड़ देते हैं. खासकर, बर्तन धोने का काम. जिसकी वजह से सुबह जूठे बर्तन की भरमार हो जाती है. ऐसे में सुबह उठते ही लोग, खासकर महिलायें किचन में बरतन धोने के लिये घुस जाती है और घिसना शुरू कर देती है. अगर हम आपको कहें कि सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखने से क्या होगा तो आप ऐसा शायद दोबारा नहीं करेंगी. सुबह-सुबह जूठे बर्तन को देखना बहुत अशुभ माना जाता है. इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा हावी हो जाती है. जूठे बर्तन देखने से आपका पूरा दिन खराब जा सकता है. बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं. इसलिये ऐसा करने से बचें. अगर रात में आप बरतन नहीं धो पाती हैं तो उसे कहीं ऐसी जगह रखें जहां सुबह उठते ही आपकी नजर न पड़े.

हिंसक जानवर की तस्वीर देखनाः कई घरों में हिंसक पशु या जंगली जानवरों की पेंटिंग लगी हुई होती है, जिस पर सुबह उठते ही घर में रहने वाले लोगों की नजर पड़ जाती है. यदि सुबह उठते ही गाय दिख जाए तो ये बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन शास्त्रों के अनुसार सुबह की पहली नजर किसी हिंसक जानवर की तस्वीर पर नहीं पड़नी चाहिए. माना जाता है कि सुबह उठते ही किसी हिंसक जानवर की तस्वीर देखने से रिश्तों में दूरियां आने लगती है. साथी ही कार्य स्थल पर विवाद हो सकता है.