शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
9 मिनट पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 11 मिनट पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 36 मिनट पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 1 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 1 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 1 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 1 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 1 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 2 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 2 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 2 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 2 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 2 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा 2 घंटे पहले संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब 2 घंटे पहले सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 2 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 3 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 3 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा
राष्ट्रीय

इजरायल की मदद के लिए दोस्‍त भारत आगे आया, उतार रहा कारगिल युद्ध का अहसान!

तेल अवीव
 भारत और इजरायल की दोस्‍ती की मिसाल दुनिया देती है। कारगिल युद्ध हो या समुद्री इलाके में पानी का संकट हर मुश्किल में भारत के लिए इजरायल खड़ा रहता है। गाजा युद्ध के बीच इजरायल हूती हमले से जूझ रहा है और उसे समुद्र से लेकर जमीन तक पर भीषण लड़ाई लड़नी पड़ रही है। इस बीच इजरायल की मदद के लिए दोस्‍त भारत आगे आया है। भारत की मदद से लाल सागर में हूतियों के हमले का इजरायल ने तोड़ निकाल लिया है। भारत के मुंद्रा पोर्ट से अब सामान इजरायल तक आसानी से पहुंच जा रहा है। इस रास्‍ते में यूएई, सऊदी अरब और जॉर्डन जैसे इस्‍लामिक मुल्‍क भी शामिल हैं। यह वही रास्‍ता है जिसे मिडिल ईस्‍ट यूरोप इकनॉमिक कॉरिडोर के तहत रेलमार्ग से जोड़ा जाना है।

दरअसल, भारत के मुंद्रा पोर्ट से सामान यूएई के बंदरगाह तक जा रहा है, फिर वहां से यह सामान जमीनी रास्‍ते से ट्रकों के जरिए सऊदी अरब और फिर जॉर्डन पहुंचाया जा रहा है। वहां से यह सामान इजरायल तक पहुंच जा रहा है। खुद इजरायल की परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने भारत से इजरायल तक माल पहुंचाने के लिए एक नए ज़मीनी रास्ते की घोषणा की है। यह रास्ता लाल सागर में हूतियों के खतरे को दरकिनार करेगा। यह वैकल्पिक रास्ता सामान्य समुद्री मार्ग को बदलने के लिए बनाया गया है, जिसे अक्टूबर की शुरुआत में तेल अवीव द्वारा गाजा पट्टी पर युद्ध शुरू करने के बाद इजरायल से जुड़े जहाजों पर हूती हमलों के कारण बंद कर दिया गया था।

भारत के इस रास्‍ते से इजरायल को बड़ा फायदा

मंत्री रेगेव के अनुसार, यह नया रास्ता भारत के सबसे बड़े बंदरगाह मुंद्रा से शुरू होता है। वहां से माल को समुद्र के रास्ते संयुक्त अरब अमीरात ले जाया जाता है और फिर सऊदी अरब से होते हुए जॉर्डन और अंत में इजरायल तक पहुंचाया जाता है। रेगेव ने गाजा युद्ध के दौरान इजरायल को सामानों की आपूर्ति में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर युद्ध को थोपा गया है। इजरायल समुद्री परिवहन पर बहुत अधिक निर्भर है, और उनका देश एक द्वीप की तरह है। यही नहीं, नए ज़मीनी रास्ते से सामानों पहुंचाने की अवधि 12 दिनों तक कम होने की भी उम्मीद है और वर्तमान प्रतीक्षा समय में काफी कमी आएगी।

इजरायली मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक दुबई और अबू धाबी से इस ज़मीनी रास्ते से आने वाले ट्रकों में सब्जियां, फल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उत्पादों सहित कई तरह के सामान होते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह ज़मीनी रास्ता तब बनाया गया है जब इजरायली कब्‍जे वाले गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी एक गंभीर मानवीय संकट का सामना कर रहे हैं। इजरायली नाकाबंदी ने भोजन और दवा सहित आवश्यक सहायता के प्रवेश को रोक दिया है, जिससे लगभग 23 लाख फिलिस्तीनी अकाल के जोखिम का सामना कर रहे हैं। हालांकि मिस्र के रास्‍ते कई देश गाजा के इन लोगों को मदद भेज रहे हैं। मदद देने वाले देशों में भारत भी शामिल है।