शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अभी-अभी सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 1 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क 2 मिनट पहले ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 3 मिनट पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 4 मिनट पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 9 मिनट पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 28 मिनट पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 28 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 28 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 28 मिनट पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 43 मिनट पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 43 मिनट पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर 47 मिनट पहले सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव 58 मिनट पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 1 घंटे पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 1 घंटे पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले 1 घंटे पहले दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त 1 घंटे पहले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 2 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 2 घंटे पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक और मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस, संपत्ति की होगी जांच

हल्द्वानी
उत्तराखंड के हल्द्वानी हिंसा केस में अब मुख्य आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई को तेज कर दिया गया है। हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड तो अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। हिंसा के नौ दिन बीतने के बाद भी अब तक दोनों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। वहीं, दोनों आरोपियों के विदेश भागने की भी आशंका जताई जा रही है। इसको देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद अब देश- विदेश की सुरक्षा एजेंसियों की रेडार पर भी आ गए हैं। वहीं, नैनीताल पुलिस की ओर से दोनों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में लगातार दबिश दी जा रही है। दोनों के बैंक अकाउंट ट्रेस कर उसे सीज करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

9 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद को कानूनी शिकंजे में लाने में नैनीताल पुलिस कामयाब नहीं हो पाई है। लगातार अलग- अलग राज्यों में दोनों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। दबिश तेज की गई है। इसके बाद भी दोनों तक पहुंच नहीं बन रही है। पुलिस ने दोनों के विदेश से जुड़े सूत्रों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अब्दुल मलिक ने ठेकेदारी के साथ तमाम वैध- अवैध कामों से अकूत संपत्ति जमा की है। देश से लेकर विदेश तक मलिक के मजबूत संबंधों की बात भी कही है। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि अब्दुल मलिक की ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और दुबई में भी रिश्तेदारी है।

गुरुवार को कोतवाली सभागार में एसएसपी पीएन मीणा ने नोटिस जारी होने की जानकारी थी एसएसपी ने कहा कि उपद्रव के आरोपी मलिक को किसी सूरत में हाथों से नहीं निकलने दिया जाएगा। मलिक और उसके बेटे को देश छोड़कर जाने से रोकने के लिए मंत्रालय ने दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। दोनों उन्होंने बताया कि देश- विदेश की सभी सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियां दोनों।की तलाश में जुट गई है।

मालिक और बेटे की संपत्ति का हो रहा आकलन

कोर्ट की कोर्ट से संपत्ति की पूर्ति का आदेश मिलने के बाद नैनीताल पुलिस ने अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मलिक की नामी और बेनामी संपत्ति चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इसके आकलन का काम भी शुरू किया गया है। दोनों आरोपियों की संपत्ति की तलाश उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा में की जा रही है। अब्दुल मलिक उत्तराखंड के बनभूलपूरा का निवासी है। वह यूपी में लंबे समय तक कारोबार करता रहा है। इसके अलावा, लोकसभ चुनाव 2004 में बसपा के टिकट पर अब्दुल मलिक ने हरियाणा की फरीदाबाद सीट से चुनाव लड़ा था। उसकी तीनों राज्यों में करोड़ों की संपत्ति होने की बात कही जा रही है।

बनभूलपुा हिंसा के शुक्रवार को 9 दिन हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से बनभूलपुरा क्षेत्र में लगाए कर्फ्यू में ढील दी गई है। हिंसा प्रभावित इलाके में 2 घंटे और इससे लगे कुछ इलाके में 7 घंटे की राहत दी गई है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में प्रभावित इलाके के लोगों को घरों से निकाल कर खरीददारी और जरूरी कार्य करने की इजाजत दी गई है। गुरुवार को बनभूलपुरा में 2 घंटे की छूट के दौरान पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में दैनिक उपयोग की दुकानें खुलीं। शुक्रवार को कर्फ्यू में 3 घंटे की छूट दी गई है।