शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 2 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 3 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 4 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 4 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 4 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 4 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 4 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 5 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 5 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 5 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 5 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 5 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 5 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 5 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 5 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 6 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 6 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 6 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 6 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 6 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
मनोरंजन

‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर का कातिलाना लुक वायरल

'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर का कातिलाना लुक वायरल

'भक्षक' का हिस्‍सा बनना मेरे लिए गर्व की बात : साई ताम्हणकर

नितेश तिवारी की 'रामायण' में राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे अरुण गोविल

मुंबई
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर हर कोई उत्सुक है। एक बार फिर अजय देवगन बाजीराव सिंघम गैंगस्टर्स से हाथ मिलाने को तैयार है। इस फिल्म में इस बार दमदार स्टारकास्ट है और अजय देवगन मुख्य भूमिका में है। रोहित शेट्टी एक-एक कर के फिल्म के कलाकारों का परिचय करा रहे हैं। अब फिल्म से अर्जुन कपूर का कातिलाना लुक सबके सामने पेश किया है।

'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर विलेन का किरदार निभाएंगे। रोहित शेट्टी ने अपना कातिलाना लुक सबके सामने ला दिया है। चेहरे पर खून और बढ़े हुए बालों के साथ अर्जुन कपूर भयानक अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा देखा जा सकता है कि उनका और रणवीर सिंह का आमना-सामना हुआ। दूसरी फोटो में वो सिम्बा यानी रणवीर सिंह के साथ आंखों में आंखें डालकर देख रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सिंघम अगेन के शैतान की इन फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा मिलती है लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है। पेश हैं सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर का लुक।' इस तरह उन्होंने अर्जुन कपूर के किरदार की पहली झलक पेश की।

'सिंघम अगेन' में अजय देवगन मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा फिल्म में टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर जैसी दमदार स्टारकास्ट है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है।

 

'भक्षक' का हिस्‍सा बनना मेरे लिए गर्व की बात : साई ताम्हणकर

मुंबई
 फिल्‍म 'भक्षक' में अभिनय करने वाली अभिनेत्री साई ताम्हणकर ने कहा कि उनके लिए 'भक्षक' का हिस्‍सा बनना गर्व की बात है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं का हिस्सा बनना खास है जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से परे हो।

क्राइम थ्रिलर 'भक्षक' ने न केवल नेटफ्लिक्स इंडिया की शीर्ष फिल्मों में प्रमुख स्थान हासिल किया है, बल्कि नंबर एक का प्रतिष्ठित रैंक भी हासिल कर लिया है। साई ने कहा, ''जब आप कोई फिल्म बनाते हैं तो आप वास्तव में नहीं जानते हैं कि लोग इस पर आखिर क्‍या प्रतिक्रिया देंगे, लेकिन हर बार आप एक कलाकाार के रूप में कुछ अलग करने का प्रयास करते हैं, 'भक्षक' उन्हीं प्रोजेक्ट्स में से एक था। शूटिंग के दौरान हमें लगा कि हम कुछ महत्वपूर्ण कर रहे हैं।''

फिल्म में भूमि पेडनेकर एक निडर पत्रकार और साई एसएसपी की भूमिका निभात रही हैं। यह फिल्‍म बिहार के एक आश्रय गृह में बड़े पैमाने पर हो रहे बाल शोषण की कहानी पर प्रकाश डालती है। साई, महत्वपूर्ण बातचीत शुरू करने और गंभीर सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए सिनेमा को एक माध्यम के रूप में उपयोग करने के महत्व पर जोर देती हैं।

उन्‍होंनेे कहा, ''फिल्म रिलीज के बाद मुझे दर्शकों से वही ऊर्जा और भावनाएं महसूस हुईं जिन्होंने उस बातचीत की सराहना की, जिसे हम 'भक्षक' के माध्यम से शुरू करना चाहते थे, कम से कम हमने अपने भीतर कुछ जगाया जो या तो खो गया था या हम भूल गया थे, दर्शकों ने उसे महसूस किया। उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के लिए उन परियोजनाओं का हिस्सा बनना बहुत खास है जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से परे हैं। मैं इसके लिए सम्मानित और गौरवान्वित महसूस करती हूं।''

अभिनेत्री ने आगे कहा, ''कभी-कभी जब आप पहली बार किसी चीज का प्रयास करते हैं या बाधाओं को तोड़ने का प्रयास करते हैं तो दूसरे लोग आपको नीची दृष्टि से देखते हैं। 'भक्षक' जैसी फिल्में उस गरिमा को वापस पाने में मदद करती हैं। मैं धन्य महसूस कर रही हूं क्योंकि मेरी मराठी फिल्म भी सिनेमाघरों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और साथ ही 'भक्षक' ओटीटी में बेहतर कर रही है।

नितेश तिवारी की 'रामायण' में राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे अरुण गोविल

मुंबई
नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्री राम का किरदार निभाएंगे, जबकि साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी मां सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' से घर-घर में मशहूर हुए अरुण गोविल की भी इस फिल्म में भी एंट्री हो गई है।

हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन, राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे लेकिन अब नितेश तिवारी की 'रामायण' में अरुण गोविल की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अरुण गोविल 'रामायण' में राजा दशरथ का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसलिए चर्चा है कि राम बनकर घर-घर में पहुंचने वाले अरुण गोविल अब दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।

लोकप्रिय और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी के साथ रकुल प्रीत सिंह ने अभिनय करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में रकुल शूर्पणाखा के किरदार में नजर आएंगी। लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में नजर आएंगी। चर्चा है कि इस फिल्म में सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे। साउथ एक्टर यश 'रामायण' में रावण के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि रणबीर ने इसके लिए नॉनवेज और शराब छोड़ दिया। चर्चा है कि राम के किरदार के लिए उन्हें खास ट्रेनिंग भी लेनी पड़ेगी। इस फिल्म की शूटिंग मार्च महीने से शुरू होगी।