शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 6 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 6 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 7 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 8 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 8 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 8 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 8 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 8 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 8 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 8 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 8 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 9 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 9 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 9 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 9 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 9 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 9 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 9 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 10 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 10 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष से कहा- वे अपने फोन जमा करें और जांच में सहयोग करें

नई दिल्ली
आईफोन पर हैकरों की ओर से हमले की कोशिश करने संबंधी एप्पल के कथित संदेश को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को विपक्ष से कहा कि वे अपने फोन जमा करें और जांच में सहयोग करें ताकि सच सामने आ सके। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केवल आरोप लगाने से नहीं चलेगा और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह एकतरफा नहीं चलेगा।''

शिवसेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी ने पूरक प्रश्न में जानना चाहा था कि पिछले साल 30 अक्टूबर को उन्हें और अन्य विपक्षी सदस्यों एक एसएमएस और ईमेल एप्पल से मिला जिसमें कहा गया था कि उनके आईफोन पर ‘सरकार प्रायोजित हमलावर हमले कर सकते हैं'। चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘इस संबंध में मैंने उसी दिन मंत्री को पत्र लिखा था। चार माह हो गए लेकिन अब तक जवाब नहीं आया।''

इस पर वैष्णव ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि उसके फोन में समस्या है तो भारत के पास एक शानदार संस्थागत व्यवस्था ‘सर्ट-इन' के माध्यम से है जो उच्च प्रौद्योगिकी वाला संगठन है जिसमें गहन प्रौद्योगिकी जांच की जाती है। वैष्णव ने कहा, ‘‘आप कृपया अपना फोन दीजिये। मैंने खुल कर, संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि अगर किसी माननीय सदस्य को या देश के किसी माननीय नागरिक को उसके फोन की हैकिंग संबंधी समस्या है तो कृपया अपना फोन जमा करें, कृपया सूचनाएं साझा करें, कृपया विस्तृत जानकारी दें, हम प्रौद्योगिकी के आधार पर जांच करेंगे।''

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं हो सकता कि केवल आरोप लगाए जाएं। अगर आरोप लगाए जाते हैं तो आपको जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों तथा व्यवस्था के साथ सहयोग करना चाहिए। यह एकतरफा नहीं हो सकता।'' उन्होंने कहा कि अगर कोई भारत सरकार पर आरोप लगाता है तो इस देश के नागरिक होने के नाते और इस सदन के सदस्य के तौर पर यह उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह जांच में सहयोग करे ताकि सच सामने आए। उन्होंने दोहराया कि संवाददाता सम्मेलन में और राज्यसभा में पोस्ट ऑफिस विधेयक पर चर्चा के दौरान भी उन्होंने यही अनुरोध किया था। उन्होंने कहा, ‘‘और अगर माननीय सदस्य केवल आरोप लगाने के लिए ही खड़ी हैं तो यह कोई तरीका नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए।''