शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 5 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 6 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 7 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 7 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 7 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 7 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 7 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 7 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 7 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 7 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 7 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 8 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 8 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 8 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 8 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 9 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 9 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 9 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 9 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राष्ट्रीय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा- आपने कोयले को राख बनाया

नई दिल्ली
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर सच्ची गंभीरता, पारदर्शिता से और राष्ट्र को प्रथम रखकर काम हो तो परिणाम सकारात्मक होते हैं, वहीं यदि देश को प्रथम नहीं रखकर ‘प्रथम परिवार' को सामने रखा जाए तो भयावह संकट की स्थिति पैदा होती है। वित्त मंत्री ने ‘भारतीय अर्थव्यवस्था और देश के नागरिकों पर इसके प्रभाव पर श्वेतपत्र' को लोकसभा में चर्चा के लिए प्रस्तुत करते हुए ये बातें कहीं। सदन में नियम 342 के तहत इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई। आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन और तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने श्वेतपत्र के विरोध में प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों में श्वेतपत्र प्रस्तुत किया था, जिसमें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के 10 साल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 10 साल की अर्थव्यवस्था की तुलना की गई है। सीतारमण ने आज कहा कि दुनिया की पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से भारत के पांच शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचने और तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने के करीब पहुंचने के तथ्यों को इस श्वेतपत्र में पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ रखा गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा के रिकॉर्ड में भविष्य के लिए ये तथ्यात्मक जानकारी होनी चाहिए, जो पूरे देश, सभी युवाओं के काम आएगी।

जब शासन संभाला तब संकट में थी अर्थव्यवस्था
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब शासन संभाला तब अर्थव्यवस्था संकट में थी। उन्होंने कहा कि इस श्वेतपत्र में बताया गया है कि किस तरह प्रधानमंत्री ने दूरदृष्टि के साथ देश को सम्मान दिलाने के लिए पिछले 10 साल में किस तरह काम किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह श्वेतपत्र स्पष्ट रूप से बताता है कि अगर सच्ची गंभीरता, पारदर्शिता से और ‘राष्ट्र को प्रथम' रखकर सरकार काम करती है तो परिणाम कितने सकारात्मक होते हैं। और यदि आप देश को प्रथम नहीं रखते, पहले परिवार को सामने रखते हैं, पारदर्शिता के बजाय कुछ और प्राथमिकताएं रखते हैं तो परिणाम कैसे होते हैं।'' उन्होंने कहा कि 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी से ज्यादा बुरे हालात कोविड-19 महामारी के समय थे, लेकिन सरकार की नीति और नीयत साफ थी तो अच्छे परिणाम मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस देश को कैसे संभाला, किस तरह पूरे देश को टीके मुफ्त में उपलब्ध कराए और देश के बचाया, यह सब कैसे हुआ? इसका ब्योरा इस गंभीर दस्तावेज में है।

जी-20 से देश का सम्मान बढ़ा
उन्होंने कहा कि संप्रग के समय ‘राष्ट्रमंडल खेल घोटाले' में जहां पूरी दुनिया में भारत की बदनामी हुई, वहीं जी-20 में समस्त राज्यों में आयोजनों के साथ विदेश में देश का सम्मान बढ़ा। सीतारमण ने कहा कि संप्रग के दौरान कोयला खनन घोटाले से देश का बहुत नुकसान हुआ, जिसके कारण नौकरियों में नुकसान हुआ, निवेश नहीं आया और सहायक लघु उद्योग पूरी तरह ठप पड़े और बिजली उत्पादन के लिए कोयला आयात करना पड़ा।

आपने कोयले को राख बनाया, हमने हीरा बना दिया
उन्होंने कहा, ‘‘ये तो सत्यानाश करके चले गए। हमने सुधारात्मक उपाय किए, कोयला खनन विशेष प्रावधान कानून बनाया और जिला खनन कोष स्थापित किया। इस क्षेत्र में शत-प्रतिशत एफडीआई आना शुरू किया। अब कोयला खदान नीलामी से आवंटित की जाती हैं, पिछले दरवाजे से नहीं।'' वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘ये (कांग्रेस) लोग हमें क्रॉनी कैपिटलिज्म पर ज्ञान देते हैं। इन्होंने कोयले को राख बना दिया। हमने अपनी नीतियों के तप से कोयले को हीरा बना दिया।'' उन्होंने कहा कि इस साल देश में 90 करोड़ टन कोयला उत्पादन हुआ है जो सर्वाधिक है और अगले वर्ष एक अरब टन कोयला उत्पादन का पूर्वानुमान है।