शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 1 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 2 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 2 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 2 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 2 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 2 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 2 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 2 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 2 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 2 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 3 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 3 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 3 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 3 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 3 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 3 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा
राष्ट्रीय

सर्वसम्मति से पास उत्तराखंड में यूसीसी बिल, राज्य ने रच दिया इतिहास: CM धामी

उत्तराखंड
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता बिल पारित हो गया है. आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बना है, जहां सभी धर्मों के लिए विवाह-तलाक, उत्तराधिकार जैसे विषयों में एकसमान सिविल कानून बना है. विधानसभा में यह बिल सर्वसम्मति से पारित हुआ और कांग्रेस ने भी इसे समर्थन दिया. इससे पहले विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान सीएम पुष्‍कर‍ सिंह धामी ने कहा कि यूसीसी को देश के अन्‍य राज्‍यों में भी आगे बढ़ाया जाएगा. सीएम धामी ने कहा कि UCC से किसी भी धर्म से भेदभाव नहीं किया जाएगा. प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को समान अधिकार दिया जाएगा.

तीसरे दिन भी यूसीसी पर चर्चा
दरसअल, तीसरे दिन बुधवार की कार्यवाही सुबह शुरू हुई. इस दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पर चर्चा शुरू हुई. भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच चर्चा के दौरान जमकर तकरार हुई. पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने UCC विधेयक पर चर्चा करते हुए लिव-इन रिलेशन पर सवाल उठाए.  

कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल
उन्‍होंने कहा कि अगर सरकार महिलाओं की हालत सुधारने के लिए सच में कदम उठाना चाहती है तो अंकिता भंडारी के माता-पिता की सीबीआई जांच की मांग को पूरा किया जाए. कांग्रेस के वार पर भाजपा विधायकों ने जमकर पलटवार किया. इसके बाद विधानसभा अध्‍यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दिया है.

कांग्रेस विधायकों से हुई तकरार
विधानसभा सत्र एक बार फ‍िर 3 बजे शुरू हुआ तो यूसीसी विधेयक पर विधायक अपनी बात रखनी शुरू की. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यूसीसी विधेयक पर बोलते हुए कहा कि यूसीसी समाज में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा. समाज के हर वर्ग के लिए एक समान कानून की वजह से सभी का विकास होगा.

हर वर्ग के लोगों को समान अधिकार मिलेगा
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यूसीसी पर बोलते हुए कि इस विधेयक से महिलाएं समेत समाज के हर वर्ग के लोगों को समान अधिकार मिलेगा. उनका कहना था कि यूसीसी काननू बनने के बाद अगर जरूरत महसूस होगी तो संशोधन का भी रास्ता भी खुला हुआ है.

देवभूमि इतिहास गढ़ने जा रहा
इसके बाद सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने बोलना शुरू किया. सीएम ने कहा कि देवभूमि इतिहास गढ़ने जा रहा है. यह विधेयक सामान्‍य विधेयक नहीं है. इस विधेयक में सभी को समान अधिकार मिलेगा. इसमें किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाएगा. सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि इस विधेयक में अनुसूचित जनजातियों को इस विधेयक से बाहर रखा गया है.

ये गलतियां पीएम ने सुधारीं
सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी विकसित भारत का सपना देख रहे हैं. भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है. उनके नेतृत्व में यह देश तीन तलाक और धारा-370 जैसी ऐतिहासिक गलतियों को सुधारने के पथ पर है.

सभी के लिए समान अधिकार
सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता का विधेयक पीएम मोदी द्वारा देश को विकसित, संगठित, समरस और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए किए जा रहे महान यज्ञ में हमारे प्रदेश द्वारा अर्पित की गई एक आहुति मात्र है. UCC के इस विधेयक में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत जाति, धर्म, क्षेत्र व लिंग के आधार पर भेद करने वाले व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित सभी कानूनों में एकरूपता लाने का प्रयास किया गया है.

अनुसूचति जनजातियों को बाहर रखा
धामी ने कहा कि हमने संविधान के अनुच्छेद 342 के अंतर्गत वर्णित हमारी अनुसूचित जनजातियों को इस संहिता से बाहर रखा है, जिससे उन जनजातियों का और उनके रीति रिवाजों का संरक्षण किया जा सके. इस संहिता में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि विवाह केवल और केवल एक पुरुष व एक महिला के मध्य ही हो सकता है. ऐसा करके हमने समाज को एक स्पष्टता देने व देश की संस्कृति को भी बचाने का काम किया है.