शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 1 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 2 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 2 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 2 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 2 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 2 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 2 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 2 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 2 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 2 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 3 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 3 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 3 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 3 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 3 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 3 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा
छत्तीसगढ़

महिला नक्सली ने किया खौफनाक खुलासा, यौन उत्पीड़न, जबरन वसूली और बेगारी

बीजापुर
ओडिशा के बौध जिले में दो महिला नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. दोनों छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की रहने वाली हैं. उन्होंने नक्सली संगठनों और उनके नेताओं पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. उनका कहना है कि नक्सली कैंपों में महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया जाता है. संगठन में शामिल होने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ नक्सली नेता कई महीनों तक शारीरिक शोषण करते हैं. उसके बाद उन्हें अन्य नक्सलियों के हवाले कर दिया जाता है. उनका शारीरिक के साथ मानसिक शोषण भी किया जाता है. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है. उनसे जबरन वसूली कराई जाती है. इसी से दुखी होकर उन दोनों ने आत्मसमर्पण किया है.

आईजीपी (दक्षिणी रेंज) जय नारायण पंकज ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली दोनों नक्सली प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के कंधमाल-कालाहांडी-बौध-नयागढ़ (केकेबीएन) डिवीजन से जुड़ी थी. साल 2018 में उन्हें इस संगठन में शामिल किया गया था. दोनों महिलाओं का दावा है कि उन्हें नाचने और गाने के लिए नक्सलियों ने अपने संगठन में भर्ती किया था, लेकिन वहां जाने के बाद उनका इस्तेमाल विभिन्न गतिविधियों में किया गया. इसमें यौन उत्पीड़न से लेकर जबरन वसूली तक शामिल है. दोनों सीपीआई में "निरंतर अनैतिक गतिविधियों" से निराश हो चुकी थीं. उनका आरोप है कि झूठे वादे करके लड़कों और लड़कियों को संगठन में भर्ती किया जाता है.

आईजीपी ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सलियों ने बताया कि सीनियर नक्सली नेता अपने जूनियर और नए कैडरों के साथ बहुत बुरा व्यवहार करते हैं. उनसे मजदूरों की तरह काम कराया जाता है. इसका विरोध करने वालों के साथ जानवरों की तरह सलूक किया जाता है. सीपीआई (माओवादी) का केकेबीएन डिवीजन बौध और कंधमाल जिलों में सक्रिय है, जो कि कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है. जय नारायण पंकज ने बताया कि दोनों महिलाओं को राज्य में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के लिए उपलब्ध लाभ दिए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने माओवादियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें उचित पुनर्वास पैकेज दिया जाएगा.

एक लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली का सरेंडर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को एक लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर किया है. पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि कुमारी बामे मरकाम (25) ने "खोखली" और "अमानवीय" माओवादी विचारधारा से निराशा का हवाला देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया. उसके सिर पर एक लाख रुपए का इनाम था. वो प्रतिबंधित माओवादी संगठन की महानदी क्षेत्र समिति के तहत कालाहांडी, कंधमाल, बौध, नवागढ़ (केकेबीएन) डिवीजन की सक्रिय सदस्य थी. पुनर्वास नीति के अनुसार उसका पुनर्वास किया जाएगा.

शहरों में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश में नक्सली

नक्सली मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों की झुग्गियों में रहने वाले गरीब तबके के युवाओं को भर्ती करके शहरों में अपनी जड़े जमाने की कोशिश में लगे हुए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया है कि नक्सली शहरी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले निम्न आय वर्ग के युवाओं के बीच सरकार के खिलाफ असंतोष पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. आईजी संदीप पाटिल ने कहा, "नक्सलियों ने अपने दस्तावेजों में उल्लेख किया है कि उनका शहरी नेटवर्क मुंबई, नागपुर, नासिक, पुणे और गोंदिया जैसे शहरों में काफी मजबूत है."

झुग्गियों में रहने वाले गरीब लड़कों पर निशाना

आईजी ने कहा कि नक्सली माओवादी विचारधारा को फैलाने और अपने कार्यों में शामिल करने के लिए झुग्गियों में रहने वाले निचले तबके के युवाओं को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, "वे उन्हें हथियार, गोला-बारूद, चिकित्सा सहायता, जंगल और शहरी इलाकों में सुरक्षित आश्रयों के निर्माण से जुड़े कार्यों में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं. वे गरीबी और घरेलू समस्याओं से जूझ रहे इन युवाओं के बीच नकारात्मक मानसिकता का फायदा उठाना चाहते हैं. वे इस भावना को सरकार के खिलाफ करना चाहते हैं."