Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking News

नई मुसीबत जांच किट में फास्ट… रेपिड टेस्टिंग किट से नहीं होगी जांच, राज्य शासन ने आगामी आदेश तक लगाई रोक…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

देश भर में कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट को लेकर मुसीबत बढ़ गई है। ICMR ने सभी राज्यों को आगामी दो दिनों तक रेपिड टेस्ट किट से जांच नहीं करने का सुझाव उन शिकायतों के बाद दिया है जिसमें टेस्ट रिपोर्ट मैच नहीं खा रहे हैं।

वहीं एक नई मुसीबत यह भी सामने आई है कि जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं जांच में उन्हें भी संक्रमित पाया गया है। इस रिपोर्ट को बाद सरकारों की स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ गई है।

रेपिड एंटीबाडी टेस्टिंग किट से अब कोरोना की जांच नहीं की जायेगी। इंडियन कौंसिल आफ मेडिकल रिसर्च द्वारा इस किट से कोरोना संक्रमण की जांच प्रतिबंधित किये जाने के बाद राज्य सरकार ने भी छत्तीसगढ़ में इसके उपयोग पर रोक लगा दी है।

कोरबा जिले को दो दिन पहले ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ऐसे दो हजार किट कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उपलब्ध कराये गये थे। पिछले दो दिनों में इन किटों से कोरबा जिले में 757 लोगों की कोरोना संक्रमण की संभावना की जांच की गई है। रेपिड टेस्टिंग किट से की गई सभी जांच निगेटिव प्राप्त हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *