गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 30 मिनट पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 44 मिनट पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 44 मिनट पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 44 मिनट पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 44 मिनट पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 45 मिनट पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 45 मिनट पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 1 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 1 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 1 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 2 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 2 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 2 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 2 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 2 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 2 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 2 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला
मनोरंजन

200 करोड़ क्लब में गुंटूर कारम की धाकड़ एंट्री! महेश बाबू की फिल्म के नाम हुए ये 4 रिकॉर्ड

200 करोड़ क्लब में गुंटूर कारम की धाकड़ एंट्री! महेश बाबू की फिल्म के नाम हुए ये 4 रिकॉर्ड

मुंबई
 महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म धुआंधार कारोबार कर रही है. फिल्म ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन किया है तो वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का दबदबा है. अपने पांच दिनों के कलेक्शन के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था तो वहीं एक हफ्ते के अंदर ही फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है.

गुंटूर कारम ने अपने पहले हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का बिजनेस करके कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है. जिसके मुताबिक 212 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ गुंटूर कारम 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली साल 2024 की पहली फिल्म बन गई है.

महेश बाबू की फिल्म ने साल 2024 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लिया है. बता दें कि इस साल अब तक मैरी क्रिसमस, ना सामी रंगा, अयलान, हनुमान और कैप्टन मिलर जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. लेकिन गुंटूर कारम ने इन सभी फिल्मो को पछाड़कर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.गुंटूर कारम के प्रोडक्शन हाउस की मानें तो महेश बाबू की फिल्म ने पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड 212 करोड़ कमाकर रीजनल सिनेमा में भी इतिहास रच दिया है.

रीजनल सिनेमा में अब तक किसी फिल्म ने इतनी तेजी से 200 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं ली थी. इसके अलावा पहले के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ गुंटूर कारम 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली महेश बाबू की दूसरी फिल्म भी बन गई है. पहले नंबर पर 214.8 करोड़ की कमाई के साथ अब भी फिल्म सरिलेरु नीकेवरु है, हालांकि गुंटूर कारम यह आंकड़ा पार करने के काफी करीब आ गई है.

तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान ने मारी 100 करोड़ के क्लब में शानदान एंट्री

मुंबई
 तेजा सज्जा की फिल्म म बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान भर रही है. साउथ की ये सुपरहीरो फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. कम बजट में बनी ये फिल्म रोज कमाई कर रही है. 12 जनवरी को सिनमेघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है. वहीं तेजा सज्जा की फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है.ओपनिंग डे पर 8.05 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. जी हां, फिल्म ने अपने शानदार कलेक्शन के साथ पहला हफ्ता पूरा किया और अब इसके दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी दमदार हुई है.

 तो आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे शनिवार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किरते करोड़ रुपये का बिजनेस किया…रिपोर्ट के मुताबिक हनु मान ने रिलीज के 9वें दिन 14.25 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ हनु मान का 9 दिनों का कुल कलेक्शन अब 114.10 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म के आंकड़ें देखकर तो यही लग रहा है कि हनुमान बहुत जल्द कई सारे रिकॉर्ड्स तोडऩे और बनाने वाली है. बता दें कि हनुमान की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर साउथ की कई फिल्मों का क्लैस हुआ था. इस लिस्ट में मैरी क्रिसमस, अयलान, फिल्म गुंटूर कारम, कैप्टन मिलर जैसी फिल्में शामिल हैं. वहीं कमाई के मामले में तेजा सज्जा ने महेश बाबू, धनुष और शिवा कार्तिकेयन जैसे बड़े स्टार्स को कड़ी टक्कर दी है.

इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए तेजा सज्जा की हनुमान बॉक्स ऑफिस पर काफी आगे निकल चुकी है. प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म हनुमान एक माइथोलॉजिकल फिल्म है. फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी पॉजिटि रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कहानी एक यंग लड़के की होती है, जिसे भगवान हनुमान की तरफ से सुपरपावर मिल जाती है. वहीं सुपरपावर मिलने के बाद यह लड़का अपने लोगों के लिए लड़ता है. वहीं तेजा ने इस यंग लड़के का किरदार निभाया है. वहीं सुपरहीरो के रूप में तेजा सज्जा को खूब पसंद किया है.