गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 18 मिनट पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 32 मिनट पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 32 मिनट पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 32 मिनट पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 32 मिनट पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 32 मिनट पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 33 मिनट पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 47 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 50 मिनट पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 1 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 2 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 2 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 2 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 2 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला
राजनीति

गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल-संजय सिंह को बड़ी राहत

अहमदाबाद/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिग्री से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में चल रहे ट्रायल पर रोक लगा दी है। पीएम मोदी की डिग्री से जुड़े मामले में गुजरात यूनिवर्सिटी ने दोनों नेताओं पर मानहानि का केस दाखिल किया था। इसमें दोनों नेताओं में पेश होने के लिए समन किया था। पिछले साल मार्च के लेकर केजरीवाल और पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह काे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा रहा था।

क्या है पूरा मामला
पीएम मोदी की डिग्री को जानकारी देने के लिए केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने एक ऑर्डर पास किया था। इस ऑर्डर के खिलाफ गुजरात यूनिवर्सिटी ने हाईकोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट ने पिछले साल मार्च के आखिर में सीआईडी के ऑर्डर को रद्द कर दिया था और केजरीवाल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया था। इस फैसले के बाद केजरीवाल और संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। दोनाें नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस के बाद गुजरात यूनिवर्सिटी ने मानहानि का केस दाखिल कर दिया है। इसके बाद से दोनों नेता कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे थे। यूनिवर्सिटी ने दोनों पर आरोप लगाया है कि इनके बयानों से यूनिवर्सिटी की छवि खराब हुई। केजरीवाल और संजय सिंह को मेट्रो पॉलिटन कोर्ट ने समन भी जारी किए था, लेकिन दोनों नेता कोर्ट में पेश नहीं हुए थे।

हाई कोर्ट में भी लंबित है याचिका
केजरीवाल ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी हुई है। जिसमें हाईकोर्ट ने केजरीवाल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। केजरीवाल की मांग की कि जब तक उनकी हाई कोर्ट में लंबित रिट पीटिशन पर फैसला नहीं हो जाए तब तक निचली अदालत में हाईकोर्ट के फैसले के बाद शुरू हुए मानहानि केस के ट्रायल को रोका जाए। दोनों नेताओं को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। उधर, गुजरात हाई कोर्ट में पिछली बार अभिषेक मनु सिंघवी के उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण सुनवाई टल गई थी।