गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 4 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 19 मिनट पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 1 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 1 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 1 घंटे पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 1 घंटे पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 घंटे पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 घंटे पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 घंटे पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 घंटे पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’
राजनीति

कांग्रेस नेता मर्यादा और श्रद्धा के साथ अयोध्या जाएंगे और सामूहिक प्रार्थना करेंगे – दिग्विजय सिंह

भोपाल
 अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बीच कांग्रेस नेता द्वारा कार्यक्रम के आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया, जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस को सनातन और रामविरोधी बताया है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस इस पक्ष में है कि जब मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा तब भगवान श्रीराम के दर्शन करने बिना किसी इवेंट के वरिष्ठ नेता मर्यादा और श्रद्धा के साथ अयोध्या जाएंगे और सामूहिक प्रार्थना करेंगे।

कुटुंबकम की भावना देश की असली पहचानः दिग्विजय सिंह

उन्होंने कहा कि मैं हिंदू और धार्मकि हूं। यह मेरा नितांत निजी विषय है। अपने धर्म को मानने का तरीका किसी की परेशान का सबब नहीं बनना चाहिए। वसुधैव कुटुंबकम की भावना ही हमारे देश की असली पहचान है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर पोस्ट किया- यज्ञ, अनुष्ठान में कौन से नियमों का पालन करना है यह तो सर्वोच्च पद पर आसीन धर्म गुरु ही बता सकते हैं और सनातन धर्म में शंकराचार्य से बड़ा कोई पद नही होता। एक नही चारों मान्य पीठों के शंकराचार्य शास्त्र सम्मत पूजा विधि की अवहेलना एवं अधूरे निर्मित मंदिर में भगवान के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को अनुचित मान रहे हैं, इसीलिए उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से इनकार कर दिया तो इसमें गलत क्या है?

भाजपा पर हमलावर हुए दिग्विजय सिंह

अयोध्या का मतलब होता है जो युद्ध से विमुख हो परंतु नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने हिंदू वोट लेने की धुन में अयोध्या को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा निजी इवेंट बनाए जाने की वजह से उसमे शामिल होने के लिए फिलहाल मना कर दिया है तो इसमें गलत क्या है?

उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम सब के हैं उन पर समूचे देश के सनातनियों का समान रूप से अधिकार है। जो तर्क भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस दे रही है कि जो लोग प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो रहे हैं वे सब राम विरोधी है तो इस तरह से तो करोड़ों लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है तो क्या उनका प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होना राम द्रोह है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने क्या कहा?

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हिंदू धर्म में आस्था रखने वाला हर साथी दर्शन करना चाहता है। हमारा केंद्रीय नेतृत्व भी मंदिर निर्माण पूर्ण होने और विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद दर्शन करना चाहता है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मंदिर के दर्शन करेगा। धर्म और आस्था को राजनीति में नहीं लाना चाहिए। यह व्यक्तिगत विषय है।