गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 39 मिनट पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 42 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 42 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 44 मिनट पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 52 मिनट पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 56 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 56 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 56 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 56 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 56 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 56 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 56 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 57 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 1 घंटे पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 घंटे पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 घंटे पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 घंटे पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 घंटे पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 1 घंटे पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 1 घंटे पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में
राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की PM की तारीफ शामिल होंगी प्राण प्रतिष्ठा में !

शिमला
 रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जहां एक तरफ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शामिल होने से इनकार कर दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसमे शामिल होने की बात की है। इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की है। कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को एक संयुक्त निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 98 प्रतिशत आबादी हिंदू लोगों की है। यहां सभी की आस्था राम के प्रति है। राम के मंदिर का इतना बड़ा जीर्णोद्धार होने जा रहा है। उसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी है। उन्होंने इसके बीड़ा उठाया है और इसकी शुरुआत करने का शंखनाद भी बजा दिया है।

प्रतिभा सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने हमें भी आमंत्रित किया है। आप सभी जानते हैं कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की मंदिरों से बहुत आस्था थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मंदिरों का भी जगह-जगह जीर्णोद्धार किया है और जो आस्था उनकी सब मंदिरों के प्रति रही है, हमारी आस्था भी श्रीराम जी के प्रति है। हम भी चाहते हैं कि हमारा धर्म भी आगे बढ़े। हम इस आस्था को नौजवान पीढ़ी को भी सिखाए। आज हमारा बड़ा सौभाग्य है कि आज हिंदोस्तान के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उसके लिए हमारे प्रधानमंत्री ने जो काम किया वो सच में ही सराहनीय है। 22 जनवरी को जो प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है उसके लिए हमें भी निमंत्रण मिला है।

विक्रमादित्य सिंह ने कही ये बात
वहीं उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 22 जनवरी को अयोध्या नगरी का निमंत्रण प्राप्त हो गया है। हम श्रीराम के दर्शन के लिए उपस्थित रहेंगे। ये जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है। विक्रमादित्य सिंह श्रीराम को बहुत मानते हैं। वो अक्सर फेसबुक पर जो कोई पोस्ट शेयर करते हैं तो उसके कैप्शन में जय श्रीराम लिखते हैं।

सीएम सुक्खू को नहीं मिला निमंत्रण
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है। इस पर उन्होंने कहा था कि हमारा जीवन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के नाम से शुरू होता है, अयोध्या जाने के लिए उन्हें किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है। सुक्खू का यह भी कहना था कि वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या जाएंगे।

निमंत्रण मिलना सौभाग्य: विक्रमादित्य

वहीं प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर पार्टी लाइन से हटकर इस क्षण को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने आमंत्रण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल में कुछ ही लोगों को निमंत्रण का सौभाग्य मिला है। उन्होंने निमंत्रण के लिए आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर जीवन में बहुत कम मिलते हैं। वह इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। हिंदू, सनातनी देव समाज में विश्वास होने के नाते वह अयोध्या जाएंगे। उन्होंने आमंत्रण भेजने वाली सभी संस्थाओं का आभार जताया है।

कांग्रेस नेताओं ने किया निमंत्रण अस्वीकार

बता दें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया, इसके साथ ही पार्टी ने भाजपा पर चुनावी लाभ के लिए इसे राजनीतिक योजना बनाने और उस धर्म पर जोर देने का आरोप लगाया।