सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 2 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 2 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 2 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 3 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 3 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 3 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 3 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 3 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 4 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
इम्पैक्ट ओरिजिनल

संगठन में पद देकर नेताओं को साधने की कोशिश… दंतेवाड़ा में अवधेश को कमान के निहितार्थ…

  • सीजीइम्पेक्ट न्यूज. दंतेवाड़ा।

पीसीसी ने कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है। इस बार बस्तर में संगठन की तस्वीर बदलने की कोशिश साफ झलक रही है। दंतेवाड़ा जिले में अवधेश गौतम को जिला अध्यक्ष बनाकर बहुत बड़ा संदेश दिया गया है।

माना जा रहा है कि जिला पंचायत चुनाव में तुलिका को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में अवधेश की बड़ी भूमिका रही। सीपीआई समर्थित सदस्य विमला सोरी को तुलिका के लिए मनाना अवधेश के लिए दूर की कौड़ी साबित हुआ। यदि ऐसा नहीं होता तो जिला पंचायत का अध्यक्ष भाजपा समर्थित प्रत्याशी होता।

दंतेवाड़ा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की दौड़ में गीदम के शकील रिज़वी और बचेली के सलीम उस्मानी थे। इसके अलावा वर्तमान अध्यक्ष विमल सुराना, शकील और अवधेश गौतम निगम—मंडल में पद की दौड़ में भी रहे।

ऐसे में अवधेश को संगठन में एडजस्ट किए जाने के बाद विमल सुराना और शकील रिज़वी का दावा लाल बत्ती के लिए ज्यादा मजबूत होता दिख रहा है।

कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि उप चुनाव के दौरान प्रदेश संगठन के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जिला कांग्रेस के काम काज को बेहद करीब से देखा था। वे कर्मा परिवार के राजनीतिक भविष्य के लिए मजबूत संगठन की वकालत करते रहे।

विधानसभा चुनाव में मिली पराजय की जब समीक्षा की तो उनके सामने बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इसके बाद ही प्रदेश संगठन ने चुनाव की कमान सीधे अपने हाथ में लेकर काम शुरू किया जिसका परिणाम सबके सामने है।

फिलहाल अवधेश सिंह गौतम को जिला अध्यक्ष बनाने के लिए छविंद्र कर्मा की सहमति ली गई है। तुलिका भी अवधेश गौतम के पक्ष में हैं। स्वाभाविक तौर पर देवती कर्मा का भी अवधेश के पक्ष में समर्थन सामने आया है।

यानी कर्मा परिवार को विश्वास में लेकर संगठन का जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम को नियुक्त किया गया है। अवधेश गौतम की राजनीति भी हमेशा से विवादों में ही रही। वहीं वे मुख्यमंत्री जोगी के कार्यकाल में महेंद्र कर्मा के कट्टर विरोधी अजित जोगी के करीबी रहे। भाजपा के कार्यकाल में वे सीएम रमन सिंह के करीबी रहे। यही आरोप उन पर लगता भी रहा। इसके बावजूद वे जब कांग्रेस को उनके क्षेत्र में ताकत की जरूरत पड़ी वे अपने दम पर कांग्रेस को फायदा भी पहुंचाते रहे।

नक्सलियों ने अवधेश गौतम पर 4 बार बड़ा हमला किया जिसमें वे बच निकले। झीरम घाट पर कांग्रेस के काफिले में हमले के बाद उनकी गाड़ी ब्लास्ट के जद से सेकेंड के फासले से बाहर निकली थी। बीते दस बरस में अवधेश गौतम पर चार दफा नक्सली अटैक कर चुके हैं। अंतिम बार 28 जनवरी 2018 को माओवादियों की स्माल एक्शन कमेटी ने अटैक किया था। जिसमें वे गार्ड का एक 47 छिनकर भागने में कामयाब हो गए थे।

अपने इलाके में जमीनी पकड़ और कूटनीतिक राजनीतिज्ञ के तौर पर अवधेश गौतम दंतेवाड़ा जिला में कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। तमाम राजनीतिक विरोधों के बावजूद वे दौड़ में रहे और पद हासिल करने में कामयाब भी…

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *