Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big news

CG : मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे से नाराज 61 विधायकों ने हाईकमान को लिखा पत्र… कार्रवाई की मांग की…

इम्पैक्ट डेस्क.

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बीते दिनों पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी छोड़ दी थी, जिसके बाद से प्रदेश के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक ओर मंत्री सिंहदेव ने विभाग के लिए खुद को अनफिट बताया है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कांग्रेस विधायक उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मंत्री सिंहदेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश के 61 विधायकों ने पार्टी हाईकमान को पत्र लिखा है।

मिली जानकारी के अनुसार 61 विधायकों पार्टी हाईकमान को पत्र लिखकर मंत्री सिंहदेव पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही विधायकों ने मंत्री सिंहदेव के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बता दें कि ये सभी विधायक सिंहदेव के पंचायत विभाग छोड़ने से नाराज हैं।

गौरतलब है कि टीएस सिंहदेव को गुजरात चुनाव का आब्जर्बर बनाया गया है, जिसके चलते वे सोवार शाम ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वे आज शाम पार्टी हाईकमान से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वे देर रात अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।