रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 21 मिनट पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 31 मिनट पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 51 मिनट पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 1 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 1 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 1 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 2 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 2 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 13 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 13 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 13 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 13 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 14 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 14 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 14 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 14 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 14 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 14 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 14 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त
मनोरंजन

यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में

यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में

मुंबई 

मनोरंजन जगत में ऐसे कई सारे सितारें हैं, जिन्होंने करियर कुछ और ही चुना था लेकिन मंजिल कहीं और ही ले गई। ऐसी ही कहानी है अभिनेत्री यामी गौतम की। यामी गौतम आज भले ही बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस बनने से पहले वो आईएएस बनने का सपना देखती थीं? इसके लिए वे सिविल सर्विस की तैयार भी कर रही थीं। आइए जानते हैं यामी गौतम के आईएएस के सपने से लेकर बॉलीवुड स्टार बनने तक की पूरी कहानी। 28 नवंबर को 1988 को बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में जन्मी यामी गौतम की पालन-पोषण चंडीगढ़ में हुआ था। यामी के पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्म निर्देशक हैं और मां अंजलि गौतम गृहिणी हैं। यामी का बचपन काफी सादा और अनुशासित रहा, जो फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर था। बताया जाता है कि उनके दादाजी ने चंडीगढ़ में बच्चों के लिए स्कूल शुरू किया था, जिससे परिवार का जुड़ाव वहीं रहा। स्कूल के दिनों में यामी काफी शर्मीली और अंतर्मुखी स्वभाव की थीं। उन्हें स्टेज पर जाने या परफॉर्म करने से डर लगता था, इसलिए वह स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दूर रहती थीं, लेकिन पढ़ाई में अच्छी होने के कारण उनका शुरुआती सपना एक आईएएस अधिकारी बनने का था।

चंडीगढ़ में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद यामी ने लॉ ऑनर्स में दाखिला लिया क्योंकि बचपन और युवावस्था में उनका लक्ष्य लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना था लेकिन उनकी किस्तमत को कुछ और ही मंजूर था। दरअसल, यामी के घर उनके पिता के एक दोस्त अपनी पत्नी के साथ आए थे, जो टीवी सीरियल से जुड़ी थीं। उन्होंने यामी को देखकर अभिनय के लिए प्रोत्साहित किया और उनकी तस्वीरें मुंबई के प्रोडक्शन हाउस में भेजीं।

पढ़ाई के बीच मिले अवसरों के बाद यामी ने मॉडलिंग और छोटे पर्दे से शुरुआत की। इससे उनका झिझकने का स्वभाव धीरे-धीरे कम हुआ और अभिनय के प्रति उनकी रुचि बढ़ी। मुंबई आने के बाद विज्ञापन और टीवी शोज किए। अभिनेत्री ने 'चांद के पार चलो' (2008–2009), 'राजकुमार आर्यन' (2008) और 'ये प्यार ना होगा कम' (2009–2010) जैसे टीवी शो में काम किया था, जिसके बाद वे पूरी तरह से फिल्मों की ओर बढ़ गईं।

टीवी में लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'उल्लासा उत्साहा' से बड़े पर्दे पर कदम रखा। इसके बाद 'विक्की डोनर' ने उन्हें हिंदी सिनेमा में बड़ा ब्रेक दिलाया। विक्की डोनर के बाद कुछ समय तक उन्हें मनचाहे और दमदार किरदार मिलने में दिक्कत आई, और एक दौर ऐसा भी आया जब उन्होंने अभिनय छोड़ने तक का मन बना लिया था।

दरअसल, टोटल सियापा', 'एक्शन जैक्सन', 'सनम रे', 'जुनूनियत', 'सरकार 3' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी फ़िल्मों के बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन ने उनके सफर को और मुश्किल बना दिया था। कई लोगों को उनका डेब्यू पारंपरिक हीरोइन जैसा नहीं लगा, जिसका असर उनके करियर पर पड़ा।

लगातार काम के इंतजार, बाहरी होने की मुश्किलों और बड़ी पीआर टीम या पैपराजी कल्चर से दूर रहने के कारण उन्हें इंडस्ट्री में टिके रहना कठिन लग रहा था। यामी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में खेती की जमीन ली हुई थी और वह वहीं लौटकर एक बिल्कुल नई जिंदगी शुरू करने की सोच रही थीं। उनके माता-पिता ने भी उनका पूरा साथ देते हुए घर वापस आने को कहा था। हालांकि, साल 2019 में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'बाला' के जरिए उनका करियर फिर से चल पड़ा। आगे चलकर उन्होंने 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता।