शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 11 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 11 मिनट पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 11 मिनट पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 50 मिनट पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 53 मिनट पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 56 मिनट पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 2 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 3 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 3 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 4 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 4 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 4 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा 5 घंटे पहले KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा 6 घंटे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह 6 घंटे पहले अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 6 घंटे पहले ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा
खेल

274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष

274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष

 नई दिल्ली
जसप्रीत बुमराह जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज का लगातार विकेटों के लिए जूझना भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में वह दूसरे दिन (28 नवंबर) भी कोई सफलता हासिल नहीं कर सके. बुमराह अब लगातार 274 गेंदें फेंक चुके हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है. हैरानी की बात यह है कि जिस पिच पर तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिल रही है, वहां भी बुमराह को सफलता हाथ नहीं लगी.

जसप्रीत बुमराह को आखिरी विकेट वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन में मिला था. इसके बाद से वह विकेट के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. क्राइस्टचर्च में उन्होंने 26 ओवर्स की गेंदबाजी की और 49 रन दिए. इस दौरान उनकी गेंदों पर बल्लेबाज कई बार चकमा खाए, लेकिन विकेट नहीं मिला.

कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम के खिलाफ उनकी एलबीडब्ल्यू अपील तकनीक के कारण खारिज हो गई. वहीं, डेरिल मिचेल के खिलाफ शॉर्ट गेंद पर ऋषभ पंत के पास कैच लेने का मौका था, लेकिन वह इसे पकड़ नहीं सके. ये दोनों मौके जसप्रीत बुमराह के खाते में विकेट जोड़ सकते थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ आंकड़े चिंताजनक
जसप्रीत बुमराह का टेस्ट करियर औसत 20.14 है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके आंकड़े काफी अलग हैं. कीवी टीम के विरुद्ध सात टेस्ट में उनका औसत 42.28 रहा है. न्यूजीलैंड की धरती पर चार टेस्ट में यह आंकड़ा 33.9 है. ऐसे में कीवी बल्लेबाजों के खिलाफ उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिलना चर्चा का विषय है.हालांकि, विकेट नहीं मिलने का यह दौर उनके लिए नया नहीं है. 2021 में भी वह चार टेस्ट के दौरान लगातार 284 गेंदें फेंकने के बाद विकेट हासिल कर पाए थे. इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की थी.

क्राइस्टचर्च में कुछ मौकों पर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की रफ्तार कम दिखाई दी. पहले दिन नई गेंद से किए गए दो ओवरों में टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स ने उन्हें आसानी से खेला. आमतौर पर अपनी यॉर्कर और तेज गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले बुमराह इस बार निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ भी उतने प्रभावी नहीं दिखे.

कोच ने किया बुमराह का बचाव
भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने उनका बचाव करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह पिच की परिस्थितियों के अनुसार अपनी रफ्तार में बदलाव करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पहले दिन बुमराह ने 26 बार बल्लेबाजों को गलत शॉट खेलने पर मजबूर किया था. यह आंकड़ा भारतीय गेंदबाजों में आकाश दीप के बाद सबसे ज्यादा था. बहुतुले के मुताबिक, केवल विकेटों की संख्या से उनके प्रदर्शन का आकलन नहीं किया जाना चाहिए.

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड पर भी टीम मैनेजमेंट की नजरें हैं. लगातार टेस्ट खेलने के बाद यह जांचना जरूरी होगा कि उनकी गेंदबाजी की प्रभावशीलता पर थकान का असर तो नहीं पड़ रहा. भारतीय टीम उनके वर्कलोड को लेकर पहले से सतर्क रही है, क्योंकि वह टीम के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं.