शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 7 मिनट पहले 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत 25 मिनट पहले सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन 57 मिनट पहले WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई 1 घंटे पहले डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट 1 घंटे पहले भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 13 साल बाद नाथन लायन बाहर; दो नए खिलाड़ियों को मौका 2 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 13 साल बाद नाथन लायन बाहर; दो नए खिलाड़ियों को मौका लंदन से भारत लौटा 60 टन सोना, कहां रखा जाएगा देश का कीमती गोल्ड रिजर्व? 2 घंटे पहले लंदन से भारत लौटा 60 टन सोना, कहां रखा जाएगा देश का कीमती गोल्ड रिजर्व? जाकिर नाइक के IRF पर UAPA लगाने की राज्यों को छूट, केंद्र सरकार ने दिया अधिकार 3 घंटे पहले जाकिर नाइक के IRF पर UAPA लगाने की राज्यों को छूट, केंद्र सरकार ने दिया अधिकार 2027 में AI मचाएगा कोविड से भी बड़ा संकट? रिसर्चर की चेतावनी से बढ़ी चिंता 3 घंटे पहले 2027 में AI मचाएगा कोविड से भी बड़ा संकट? रिसर्चर की चेतावनी से बढ़ी चिंता Swiggy में छंटनी की तैयारी, Instamart से 340 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI पर फोकस 3 घंटे पहले Swiggy में छंटनी की तैयारी, Instamart से 340 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI पर फोकस 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश 4 घंटे पहले तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? 14 घंटे पहले परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार 14 घंटे पहले मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत 15 घंटे पहले विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ 15 घंटे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट 16 घंटे पहले भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य 16 घंटे पहले AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 16 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक 16 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक
खेल

WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन

WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन

नई दिल्ली
WWE (वर्ल्ड रेसल‍िंग एंटरटेनमेंट) की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज रेसलिंग स्टार ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनका असली नाम जरमेन हेली (Jermaine Haley) था. WWE ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. रीड का निधन मेडिकल जटिलताओं (Medical Complications) के चलते हुआ.

WWE ने अपने बयान में कहा- हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि WWE में ब्रॉनसन रीड के नाम से पहचाने जाने वाले जरमेन हेली का आज निधन हो गया. पोस्ट में उनको शानदार व्यक्तित्व वाला इंसान, परिवार के प्रति समर्पित और अपने सहयोगियों का चहेता बताया. WWE ने उनकी प्रेग्नेंट पत्नी पैगे, बेटी, दोस्तों, सहकर्मियों और फैन्स के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं.

क्राउन ज्वेल में हुए थे गंभीर रूप से घायल
ब्रॉनसन रीड का निधन ऐसे समय हुआ है, जब कुछ हफ्ते पहले ही वह WWE के बड़े इवेंट क्राउन ज्वेल में नजर आए थे. 7 नवंबर को सऊदी अरब में हुए इस इवेंट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें लगने की खबर आई थी.

रीड का इस इवेंट में कोई मुकाबला नहीं था, लेकिन वह टैग टीम मैच के दौरान शामिल हुए थे. इस मुकाबले में द विजन (The Vision) के ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी का सामना पेंटा और जे'वॉन इवांस से था.

रीड अपने साथी ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी की मदद के लिए रिंग में पहुंचे थे. इसी दौरान ओबा फेमी ने उन्हें रोक दिया. फेमी ने रीड को स्टेज से नीचे प्रोडक्शन उपकरणों वाले हिस्से की तरफ पटक दिया. इस दौरान मैच में काफी अफरा-तफरी मच गई.

आखिरकार पेंटा और जे'वॉन इवांस ने ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीत ली. ओबा फेमी के दखल ने मैच का नतीजा बदलने में अहम भूमिका निभाई.

पसलियां टूटने और फेफड़े में छेद की आई थी खबर
क्राउन ज्वेल में चोटिल होने के बाद ब्रॉनसन रीड को सऊदी अरब में ही रुकना पड़ा था. रेसलिंग रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इलाज की जरूरत थी. फाइटफुल सेलेक्ट ने बताया था कि WWE के मेडिकल स्टाफ के कुछ सदस्य भी उनकी मदद के लिए वहीं रुके थे. कंपनी के एक वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय अधिकारी भी उनके बेहतर इलाज और वीआईपी सुविधाओं का इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए मौजूद थे.

रेसलिंग ऑब्जर्वर के डेव मेल्टजर ने शुरुआत में रीड की पसलियां टूटने और फेफड़े में छेद होने की जानकारी दी थी. बाद की रिपोर्ट में लिवर के बजाय किडनी में चोट और पसलियां टूटने का जिक्र भी आया. हालांकि, WWE ने उनकी मौत की वजह को मेडिकल जटिलताएं बताया है. कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्राउन ज्वेल में लगी चोटों का उनकी मौत से कोई संबंध था या नहीं.

चोट के बाद की थी शानदार वापसी
ब्रॉनसन रीड इस साल की शुरुआत में भी चोट के कारण लंबे समय तक रिंग से बाहर रहे थे. उन्हें फरवरी में बाइसेप्स (Biceps) में चोट लगी थी, जिसके चलते वह सितंबर तक मुकाबलों से दूर रहे.

इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और शारीरिक क्षमता पर काम किया. सितंबर में वापसी के समय वह अपने करियर की सबसे बेहतरीन फिटनेस में बताए गए थे. रिंग में लौटने के बाद वह WWE की स्टोरीलाइन का एक्ट‍िव पार्ट बन गए थे.

लेकिन क्राउन ज्वेल में लगी चोटों के बाद उनका सफर थम गया. 38 साल की उम्र में उनके निधन से WWE और रेसलिंग जगत में शोक की लहर है.