शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 2 मिनट पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 2 मिनट पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 2 मिनट पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 2 मिनट पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 1 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 1 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 2 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 2 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 2 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 2 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 2 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 2 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 2 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 2 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 2 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 2 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 3 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल
Chhattisgarh

चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव

जगदलपुर, 27 नवंबर 2026/ राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित रीजनल एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर हटकोटी में आयोजित 10 दिवसीय एडवेंचर कैंप में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के एनएसएस कैडेट...

चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव

इम्पेक्ट न्यूज। जगदलपुर। जगदलपुर, 27 नवंबर 2026/

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित रीजनल एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर हटकोटी में आयोजित 10 दिवसीय एडवेंचर कैंप में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के एनएसएस कैडेट साहसिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इसी कड़ी में शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर के एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप ने चांशल की पहाड़ियों में लगभग 6 किलोमीटर की कठिन पैदल ट्रेकिंग कर समुद्र तल से 14,830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति का शानदार परिचय दिया। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच यह ट्रेकिंग कैडेट के लिए एक बड़ी साहसिक उपलब्धि रही।

हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के बीच इस ऊंचाई तक पहुंचना उनके लिए जीवन का यादगार अनुभव बन गया। इस दौरान भुवनेश्वर कश्यप ने चांशल की पहाड़ियों में राष्ट्रीय सेवा योजना का बैनर प्रदर्शित किया। बस्तर की धरती से निकलकर हिमाचल प्रदेश की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं तक पहुंचकर उन्होंने अपने महाविद्यालय, बस्तर जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया।

हिमाचल प्रदेश के रीजनल एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर हटकोटी में आयोजित इस 10 दिवसीय एडवेंचर कैंप में कैडेटों को विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पर्वतीय ट्रेकिंग, वैली क्रॉसिंग, रस्सियों के सहारे पहाड़ी गतिविधियां, टीम वर्क, अनुशासन एवं आपसी सहयोग जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, शारीरिक दक्षता और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास विकसित किया जा रहा है।

इस उपलब्धि के लिए शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश देवांगन का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा है। उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय के एनएसएस कैडेट लगातार सामाजिक, शैक्षणिक और साहसिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल समाज सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, राष्ट्रसेवा, सहयोग और व्यक्तित्व विकास की भावना विकसित करना भी है। चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर भुवनेश्वर कश्यप ने साहसिक गतिविधियों में अपनी रुचि और क्षमता का परिचय दिया है। उनकी यह उपलब्धि बस्तर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह संदेश देती है कि मजबूत इच्छाशक्ति, मेहनत और निरंतर प्रयास से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।