शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 2 मिनट पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 2 मिनट पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 2 मिनट पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 2 मिनट पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 1 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 1 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 2 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 2 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 2 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 2 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 2 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 2 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 2 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 2 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 2 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 2 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 3 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल
Chhattisgarh

बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर

चारागाह की 7 एकड़ भूमि पर 9.57 लाख रुपये की लागत से लगाए गए 1,000 पौधे, 880 पौधे जीवित; आस्था महिला स्व-सहायता समूह को सौंपी गई तीन वर्ष तक देखरेख की जिम्मेदारी धमतरी 27 नवंबर...

बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। चारागाह की 7 एकड़ भूमि पर 9.57 लाख रुपये की लागत से लगाए गए 1,000 पौधे, 880 पौधे जीवित; आस्था महिला स्व-सहायता समूह को सौंपी गई तीन वर्ष तक देखरेख की जिम्मेदारी

धमतरी 27 नवंबर 2026/

गांव का विकास केवल अधोसंरचना और सुविधाओं के विस्तार तक सीमित नहीं होता, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी भी इसकी महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसी दिशा में मगरलोड विकासखंड की ग्राम पंचायत खिसोरा ने चारागाह भूमि को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की पहल की है। वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में ग्राम पंचायत की 7 एकड़ चारागाह भूमि पर 9.57 लाख रुपये की लागत से वृक्षारोपण कराया गया है।

इस कार्य के तहत विभिन्न प्रजातियों के कुल 1,000 पौधे लगाए गए हैं, जिनमें से वर्तमान में 880 पौधे जीवित हैं। इस वृक्षारोपण में आम, जामुन, करौंदा, गुलमोहर, आंवला, पीपल एवं बरगद जैसी फलदार, औषधीय और छायादार प्रजातियों को शामिल किया गया है। पौधों का चयन उनकी स्थानीय उपयोगिता, पर्यावरणीय महत्व और भविष्य में मिलने वाले लाभों को ध्यान में रखकर किया गया है।

फलदार पौधे आने वाले समय में ग्रामीणों को फल एवं पोषण उपलब्ध कराने में सहायक होंगे, वहीं छायादार वृक्ष तापमान संतुलन, जैव विविधता के संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में योगदान देंगे। चारागाह भूमि पर विकसित किया जा रहा यह हरित क्षेत्र केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से मिट्टी और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

वृक्ष मिट्टी के कटाव को कम करने, वर्षा जल के भूमि में समावेशन को प्रोत्साहित करने तथा भूमि की नमी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। इस पहल की विशेषता पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की व्यवस्था करना है।

रोपित 1,000 पौधों में से 880 का जीवित रहना पौधों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है। इन पौधों की सिंचाई, सुरक्षा, निराई-गुड़ाई एवं आवश्यक रखरखाव की जिम्मेदारी तीन वर्ष की लीज अवधि के लिए आस्था महिला स्व-सहायता समूह, आस्था महिला संगठन, करेलीबाड़ी को सौंपी गई है।

महिला स्व-सहायता समूह को इस कार्य से जोड़ने का उद्देश्य महिलाओं की सामुदायिक विकास में भागीदारी बढ़ाने के साथ उन्हें कार्य के माध्यम से आजीविका से जुड़ने का अवसर उपलब्ध कराना भी है। इस व्यवस्था से पौधों की देखरेख के लिए जिम्मेदारी तय हुई है और महिला समूह को गांव की पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिला है। अब इन पौधों का संरक्षण महिला समूह की जिम्मेदारी के साथ ही पूरे गांव की साझा भागीदारी का विषय बन गया है।

ग्राम पंचायत खिसोरा में वीबी-जी राम जी के अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण और जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न विकास कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों को सुदृढ़ बनाना है। चारागाह भूमि पर वृक्षारोपण इसी व्यापक प्रयास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो ग्रामीण आजीविका को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ता है।

खिसोरा की चारागाह भूमि पर लगाए गए ये पौधे आने वाले वर्षों में बड़े वृक्षों का स्वरूप लेकर गांव को हरियाली, छाया और स्वच्छ पर्यावरण की सौगात दे सकते हैं। साथ ही पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के लिए अनुकूल प्राकृतिक परिवेश विकसित करने में भी सहायक होंगे। सामुदायिक भूमि का सदुपयोग, महिला समूह की सहभागिता और पौधों के संरक्षण की सुनिश्चित व्यवस्था के माध्यम से ग्राम पंचायत खिसोरा ने ग्रामीण विकास को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ जोड़ने की दिशा में पहल की है।

यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और समृद्ध गांव की आधारशिला तैयार करने की उम्मीद जगाता है। क्रमांक-165/1430/पाराशर