गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र 1 मिनट पहले सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य 28 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पैकेटबंद फूड पर चेतावनी लेबल लगाना होगा अनिवार्य संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी 28 मिनट पहले संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह का संदेश, बोले- संविधान की भावना समझना जरूरी ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 46 मिनट पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 1 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया 1 घंटे पहले 324 दवाओं और कॉस्मेटिक के सैंपल फेल, पाकिस्तान में बनी क्रीम भी गुणवत्ता जांच में निकली घटिया पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 1 घंटे पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 1 घंटे पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 1 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 1 घंटे पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 1 घंटे पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 2 घंटे पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन
Chhattisgarh

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

कोड़ा उपार्जन केंद्र में 87.60 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम बेलबहरा के किसान, ऑनलाइन टोकन सुविधा से हुई समय और श्रम की बचत उपज का मिलेगा 2 लाख 71 हजार 560 रुपये मूल्य, किसान हितैषी...

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। कोड़ा उपार्जन केंद्र में 87.60 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम बेलबहरा के किसान, ऑनलाइन टोकन सुविधा से हुई समय और श्रम की बचत

उपज का मिलेगा 2 लाख 71 हजार 560 रुपये मूल्य, किसान हितैषी व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 26 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं उनकी उपज के सुव्यवस्थित उपार्जन के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव धान खरीदी केंद्रों में देखने को मिल रहा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। ऑनलाइन टोकन सुविधा, व्यवस्थित तौल एवं उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं से किसानों को अपनी उपज बेचने में काफी सहूलियत मिल रही है।

इसी कड़ी में जिले के ग्राम बेलबहरा निवासी किसान रामलखन अपनी 87.60 क्विंटल धान की उपज लेकर कोड़ा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने ऑनलाइन टोकन सुविधा का लाभ लेते हुए निर्धारित तिथि पर अपनी उपज खरीदी केंद्र पहुंचाई। केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से प्रसन्न किसान रामलखन ने शासन की किसान हितैषी पहल की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।

ऑनलाइन टोकन से समय और श्रम की हो रही बचत

शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए संचालित ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस व्यवस्था से किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार सहकारी समितियों के चक्कर लगाने अथवा लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं।

उपार्जन केंद्रों में बेहतर इंतजाम से किसानों को राहत

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाए रखने के लिए उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, व्यवस्थित तौल और किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज बेचने में अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं से किसानों का विश्वास बढ़ रहा है।

उपज का उचित मूल्य मिलने से मजबूत हो रही किसानों की आर्थिक स्थिति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। इस दर के अनुसार किसान रामलखन की 87.60 क्विंटल धान की उपज का कुल मूल्य 2 लाख 71 हजार 560 रुपये होगा। किसानों को उनकी मेहनत और उपज का उचित मूल्य मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने, कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने तथा परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। शासन की किसान हितैषी नीतियां खेती-किसानी को आर्थिक रूप से अधिक लाभकारी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

किसान राम लखन ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था, ऑनलाइन टोकन सुविधा तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर की गई व्यवस्थाओं से धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुविधाजनक हुई है। घर बैठे टोकन प्राप्त होने और उपार्जन केंद्रों में बेहतर सुविधाएं मिलने से किसानों को काफी राहत मिल रही है।

जिले में धान खरीदी को लेकर की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और तकनीक आधारित टोकन प्रणाली किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं। शासन एवं जिला प्रशासन की किसान हितैषी पहल से किसानों को न केवल अपनी उपज बेचने में सुविधा मिल रही है, बल्कि उनकी आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

क्रमांक: 11285/ओम/लोकेश/