गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 23 मिनट पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 35 मिनट पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 1 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 2 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 2 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 2 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 3 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 3 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 4 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 4 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 4 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 4 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 12 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 12 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 12 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 12 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 12 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 13 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 13 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे
Breaking News

नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित…

नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित…

पोर्टल में नाम नहीं होने से धान पंजीयन अटका

सरकारी खरीदी से वंचित हुए तो तेलंगाना के कोचियों के हाथों कम दाम में धान बेचने की मजबूरी

इम्पेक्ट न्यूज़। बीजापुर।

पामेड़ क्षेत्र में नए वनाधिकार पट्टाधारक किसानों के सामने धान बेचने को लेकर संकट खड़ा हो गया है।

पामेड़ धान खरीदी केंद्र के अंतर्गत आने वाली सात ग्राम पंचायतों जिसमें पामेड़, धर्माराम, उड़तामल्ला, पालागुड़ा, कंवरगट्टा , दारेली के करीब 35 गांवों में लगभग 500 से 600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित किए गए हैं।

इन किसानों का कहना है कि इन नए पट्टाधारकों के नाम एग्रीस्टैक पोर्टल पर दर्ज नहीं होने के कारण उनका एग्रीस्टैक और धान पंजीयन नहीं हो पा रहा है।

इस संबंध में वनाधिकार पट्टा प्राप्त कृषकों द्वारा जिला कलेक्टर के नाम आवेदन भी लिखा गया है।

जिसमें वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक पंजीयन और धान पंजीयन कराने की मांग की है।

कृषको के मुताबिक, यदि समय रहते पंजीयन नहीं हुआ तो वे सरकारी धान खरीदी केंद्र में अपनी उपज बेचने से वंचित हो सकते हैं।

इसका सबसे ज्यादा असर सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों पर पड़ने की आशंका है।

सरकारी खरीदी नहीं हुई तो कोचियों पर निर्भरता

सापेड के हरीश कुंजाम, जारपल्ली के कारमधर देव, सैंड्राबोर के कुर्सुम मुत्ता,कंवर गट्टा के मड़कम नंदा, धर्माराम के सोढ़ी भुजंगरा का कहना है कि पामेड़ क्षेत्र तेलंगाना की सीमा से लगा हुआ है।

ऐसे में सरकारी खरीदी केंद्र में धान बेचने का अवसर नहीं मिलने पर किसानों को सीमावर्ती राज्य तेलंगाना के कोचियों को अपनी उपज बेचने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

बताया गया है कि कोचियों द्वारा किसानों से करीब 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाता है।

ऐसे में सरकारी खरीदी की सुविधा नहीं मिलने पर किसानों को अपनी उपज काफी कम कीमत पर बेचनी पड़ सकती है।

किसानों का कहना है कि खेती में होने वाली लागत को देखते हुए इस तरह कम कीमत पर धान बेचना उनके लिए फायदे से ज्यादा नुकसान का सौदा है।

कलेक्टर विश्वदीप बोले-

20 हजार से ज्यादा किसानों का पंजीयन हो चुका

मामले को लेकर कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि जिले में अब तक 20 हजार से ज्यादा किसानों का पंजीयन हो चुका है।

उन्होंने कहा कि जो किसान एग्रीस्टैक और धान पंजीयन से छूट गए हैं, उनका पंजीयन कराने के लिए प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा।

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि छूटे हुए किसानों का पंजीयन हो जाए, ताकि वे एमएसपी पर अपना धान बेच सकें और बोनस का लाभ भी प्राप्त कर सकें।

कोचियों की खरीदी पर भी प्रशासन की नजर

कलेक्टर विश्वदीप ने सीमावर्ती क्षेत्र में कोचियों द्वारा किसानों से धान खरीदे जाने की आशंका को लेकर भी प्रशासन की सक्रियता की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसे मामलों को लेकर एक्टिव है और यदि कोचियों द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से धान खरीदी का मामला सामने आता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।