बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 15 मिनट पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 16 मिनट पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 1 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 1 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 1 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 2 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 2 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 3 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 3 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 3 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 3 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 3 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 4 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 4 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 4 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 5 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 16 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 16 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 16 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ
राजनीति

NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार

NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार

नई दिल्ली

लोकसभा में NDA अब और ताकतवर हो गया है। मंगलवार को ही गठबंधन के सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल की वापसी हो गई है। 6 साल के बाद SAD ने NDA में लौटने का ऐलान कर दिया है। भाजपा और शिअद पंजाब विधानसभा चुनाव एकसाथ लड़ने जा रहे हैं। खास बात है कि पार्टी के पास निचले सदन में 1 सांसद है।

भाजपा मुख्यालय में शिअद के नेता सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दोनों दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके एक दिन पहले अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गठबंधन की जानकारी दी तो मोदी ने सुखबीर सिंह बादल को फोन कर उन्हें बधाई दी और गठबंधन पर खुशी जताई।

लोकसभा में अब हो गए कितने सांसद
लोकसभा में SAD के पास एक सांसद हरसिमरत कौर बादल हैं। वह पंजाब की बठिंडा सीट से सांसद हैं। इसके साथ ही NDA को निचले सदन में एक और सदस्य का समर्थन मिल गया है। खास बात है कि NDA की ताकत ऐसे समय पर बढ़ी है, जब अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि सरकार परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन बिल को शीतकालीन सत्र में पेश कर सकती है।

परिसीमन का किया था विरोध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल में शिअद ने लोकसभा में परिसीमन बिल का विरोध किया था। साथ ही पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि महिला आरक्षण के नाम पर संसद की सीटों का जनसंख्या के आधार पर परिसीमन करने का प्रस्ताव पंजाब के साथ भेदभाव है। साथ ही कहा था, 'शिरोमणि अकाली दल महिला आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन परिसीमन की आड़ में इसके इस्तेमाल के विरोध में है।'

दो तिहाई बहुमत की है जरूरत
सरकार को संविधान संशोधन बिल को पास कराने के लिए दो तिहाई सांसदों के समर्थन की जरूरत है। पीटीआई के अनुसार, NDA को 320 सांसदों का समर्थन हासिल है, लेकिन आंकड़ा 361 का है। ऐसे में शिअद की तरफ से समर्थन मिलने के बाद संख्या 321 मानी जा रही है। भाजपा ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द ही लागू होने वाला है।

दरअसल, इन बिलों के जरिए परिसीमन का रास्ता साफ किया जाना है। अगर परिसीमन होता है, तो लोकसभा में सीटों की संख्या को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। साथ ही विधानसभाओं और संसद के सदनों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करना है। विपक्ष का कहना है कि महिलाओं को आरक्षण मौजूदा सीटों के आधार पर ही दिया जाना चाहिए।

मौजूदा 540 सदस्यीय लोकसभा में इसके लिए 361 मतों की आवश्यकता होगी। तीन सीटें अभी खाली हैं। पीटीआई के अनुसार, NDA के पास करीब 320 सदस्य हैं। अगर पार्टी 361 सांसदों का समर्थन हासिल कर लेती है, तो आसानी से निचले सदन में बिल पास करा सकती है। अटकलें ये भी हैं कि सरकार नवंबर में ही तीन दिनों का विशेष सत्र बुला सकती है। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

भाजपा और शिअद 6 साल बाद मिले
बादल ने कहा कि यह राजनीतिक गठबंधन नहीं, भावनात्मक गठबंधन है। उन्होंने कहा कि पंजाब, देश और सिख कौम के वास्ते ये गठबंधन किया गया है। शिरोमणि अकाली दल देश के इतिहास की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में दोनों दलों के बीच परिवार सरीखा ये रिश्ता बना और वापस अब पंजाब को बचाना है।

शाह ने कहा कि अकाली दल और भाजपा ने फैसला किया है कि अगला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेंगे। एनडीए के सबसे पुराने सहयोगी वापस एनडीए में आए हैं। साल 2020 में अब वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों के चलते शिअद ने एनडीए से अलग होने का फैसला कर लिया था। इससे पहले शिअद और भाजपा 2017 तक 10 साल पंजाब सरकार में रहे।