मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 11 मिनट पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 13 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 22 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 24 मिनट पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 29 मिनट पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 49 मिनट पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 58 मिनट पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 59 मिनट पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 1 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 1 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 1 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 2 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 3 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 3 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 5 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 5 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 6 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 6 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 6 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 6 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके
राजनीति

TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार

TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार

चेन्नई
मद्रास हाई कोर्ट ने सत्तारूढ़ दल TVK के एक विधायक पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर थलपति विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई है. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए और पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति बनाने का निर्देश दिया.

ये मामला कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर जेई पद्मजा से जुड़ा है, जिन्होंने विधायक पर अश्लील मैसेज भेजने और गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया है.

जज ने राज्य सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर मुझे जरा भी हिंट मिला कि आप लोगों को बचा रहे हैं… तो मैं आपको शर्मिंदा नहीं करना चाहता.' कोर्ट ने कहा कि वो सरकार के जवाब और रुख की बारीकी से समीक्षा करेगा.

कार्रवाई पर देरी को लेकर उठाए सवाल
अदालत ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि जब 31 जुलाई को पहली बार ये आरोप सरकार के संज्ञान में लाए गए थे, तब प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई. देरी पर जवाब मांगते हुए जज ने पूछा, 'जब 31 जुलाई को ये आपके संज्ञान में लाया गया था, तो क्या कोई कार्रवाई की गई थी?'

सुनवाई के दौरान राज्य के लोक अभियोजक आर जॉन सत्यन ने एक लिखित नोट पेश कर अदालत को बताया कि इस शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है. हालांकि, सरकार के इस कदम से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ.

जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, 'इन संदेशों पर संज्ञान क्यों नहीं लिया गया? आपने इस बारे में क्या किया है? क्या मुझे आपको ये करने का सुझाव देना चाहिए? आप इसे खुद क्यों नहीं कर सकते?'

मुख्य सचिव हो या सफाईकर्मी, हर महिला की सुरक्षा जरूरी: कोर्ट
अदालत ने ये भी पूछा कि क्या सरकार ने कलेक्टर पद्मजा से बात की है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं. प्रशासनिक पद से ऊपर उठकर हर महिला की सुरक्षा पर जोर देते हुए कोर्ट ने कहा, 'चाहे वो मुख्य सचिव हो या सफाईकर्मी, उसे यौन उत्पीड़न से बचाया जाना चाहिए.'

जज ने कहा, 'एक महिला की मुश्किल को समझने के लिए आपका महिला होना जरूरी नहीं है.'